Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»वॉलीबॉल में श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कॉलेज अव्वल
    उत्तराखंड

    वॉलीबॉल में श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कॉलेज अव्वल

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalDecember 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    दो दिवसीय विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी 2025 में 500 बच्चों ने किया प्रतिभाग

    60 मीटर में जुनैद, 600 मीटर में सोनू सबसे तेज दौड़े

    अंडर 19 बालक एवम् बालिका वर्ग कबड्डी में केवीआईआईपी ने जीतीं ट्राफियां

    देहरादून। श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कॉलेज, देहरादून के खेल मैदान में दो दिवसीय विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस खेल प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, पिट्ठू, कबड्डी, मुर्गा झपट, एथलेटिक्स एवं खो-खो जैसी विभिन्न खेल विधाओं का आयोजन किया गया।

    सोमवार को आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विनोद चमोली के प्रतिनिधि सुशील गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश मोहन डबराल ने की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य  डबराल ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मसंयम, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है, जो जीवन में सफलता के लिए आवश्यक है।

    अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन के माननीय प्रबंधक के प्रतिनिधि चंद्र मोहन सिंह पयाल उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में पार्षद आलोक कुमार (देहराखास), पार्षद रमेश गौड़, खंड शिक्षा अधिकारी हेमलता गौड़ उनियाल, युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती विनिता नौटियाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आर.एम. डबराल, श्री अश्वनी भट्ट, आदर्श डबराल एवं विनोद पंवार शामिल रहे।

    प्रतियोगिता के परिणामों में अंडर-14 बालक वर्ग 60 मीटर दौड़ में जुनैद प्रथम, प्रियांशु द्वितीय एवं अंशुल गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-14 बालक वर्ग 600 मीटर दौड़ में सोनू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अथर्व द्वितीय और विवेक तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-14 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कॉलेज विजेता रहा। अंडर-19 बालक वर्ग कबड्डी में केवीआईआईपी ने विजेता ट्रॉफी अपने नाम की और गांधी इंटर कॉलेज उपविजेता रहा, जबकि अंडर-19 बालिका वर्ग कबड्डी में केवीआईआईपी ने सनातन धर्म इंटर कॉलेज बन्नू स्कूल को पराजित कर खिताब जीता।
    कार्यक्रम के दौरान श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के सौजन्य से मेडिकल टीम तैनात रही तथा श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से खिलाड़ियों को जलपान वितरित किया गया। आयोजन के सफल संचालन से खिलाड़ियों में उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

    February 9, 2026

    विकासनगर में दर्दनाक हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

    February 3, 2026

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक लगी मुहर

    January 28, 2026

    उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version