Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026

    12 दिन तक भगवा रंग में रंगा रहा हरिद्वार, 4 करोड़ 80 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल; सफाई अभियान शुरू

    August 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, August 14
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»राष्ट्रीय»लद्दाख में हिंसक आंदोलन: चार की मौत, 70 से अधिक घायल, वांगचुक पर सरकार का आरोप
    राष्ट्रीय

    लद्दाख में हिंसक आंदोलन: चार की मौत, 70 से अधिक घायल, वांगचुक पर सरकार का आरोप

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalSeptember 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    लेह। लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा और संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को हिंसक हो गया। लेह में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई झड़पों में चार लोगों की मौत हो गई और 70 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में 30 पुलिस और सीआरपीएफ जवान भी शामिल हैं।

    हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने भाजपा कार्यालय और लेह स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (LAHDC) के दफ्तर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। करीब एक दर्जन वाहनों को भी आग के हवाले किया गया। हालात बेकाबू होते देख सुरक्षाबलों को लाठीचार्ज, आंसू गैस और कथित तौर पर फायरिंग करनी पड़ी। प्रशासन ने पूरे जिले में कर्फ्यू लागू कर इंटरनेट सेवाएँ बंद कर दीं।

    सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन

    पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक, जो 10 सितंबर से भूख हड़ताल पर थे, ने हिंसा भड़कने के बाद अनशन तोड़ने की घोषणा कर दी। हालांकि, गृह मंत्रालय ने वांगचुक को हिंसा के लिए ज़िम्मेदार ठहराया है। मंत्रालय का कहना है कि उनके “भड़काऊ बयानों” ने भीड़ को उकसाया। मंत्रालय के मुताबिक, “उन्होंने अरब स्प्रिंग और नेपाल के जेन-जी आंदोलन जैसी टिप्पणियाँ कर माहौल भड़काया।”

    कांग्रेस नेता पर केस

    प्रशासन ने कांग्रेस नेता और पार्षद फुंतसोग स्टैंजिन सेपाग के खिलाफ भी हिंसा भड़काने का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने मंगलवार को दिए भाषण से भीड़ को भड़काया। भाजपा ने दावा किया है कि हिंसा के पीछे कांग्रेस की भूमिका रही है।

    तनाव की पृष्ठभूमि

    31 अक्तूबर 2019 को अनुच्छेद 370 हटाने के बाद लद्दाख को अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था। जम्मू-कश्मीर को जहाँ विधानसभा दी गई, वहीं लद्दाख को इसका अधिकार नहीं मिला। तब से यहाँ पूर्ण राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची में शामिल किए जाने की मांग उठती रही है।

    लेह एपेक्स बॉडी (LAB) और करगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (KDA) पिछले चार साल से इन मुद्दों पर केंद्र से बातचीत कर रहे हैं। गृह मंत्रालय ने 2023 में 17 सदस्यीय कमेटी भी गठित की थी और अब तक चार दौर की बातचीत हो चुकी है। लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका।

    आंदोलनकारियों की मांगें

    • लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाए।

    • इसे संविधान की छठी अनुसूची में शामिल किया जाए ताकि जमीन और रोजगार की सुरक्षा हो।

    • दो लोकसभा सीटें बहाल की जाएँ, जो पहले थीं।

    • स्थानीय युवाओं के लिए PSC का गठन और रोजगार में आरक्षण।

    20 सितंबर को केंद्र सरकार ने LAB और KDA के प्रतिनिधियों को 6 अक्टूबर को बातचीत के लिए बुलाया था। लेकिन बैठक से पहले ही लेह में हिंसा भड़क गई। प्रशासन ने एहतियातन लद्दाख महोत्सव को रद्द कर दिया है और सख्त सुरक्षा तैनात की गई है। लद्दाख की आवाज़ लंबे समय से दिल्ली तक पहुँचने की कोशिश कर रही है। लेकिन सवाल यही है—क्या इस आवाज़ को सुनने के लिए अब आग और खून ही रास्ता बचा है?

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    बिग ब्रेकिंग: निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी राणा का निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    June 29, 2026

    बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे

    June 20, 2026

    NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

    June 16, 2026

    NEET री-एग्जामिनेशन में गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, कैबिनेट सचिव ने दिए कड़े निर्देश

    June 13, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version