Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»देहरादून में आज ‘फ्री सखी कैब’ सेवा का हुआ शुभारंभ
    उत्तराखंड

    देहरादून में आज ‘फ्री सखी कैब’ सेवा का हुआ शुभारंभ

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalOctober 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देहरादून। जिला प्रशासन ने शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात प्रबंधन की दिशा में एक और पहल की है। परेडग्राउंड स्थित ऑटोमेटेड पार्किंग प्रोजेक्ट के तहत आज ‘‘फ्री सखी कैब’’ सेवा की शुरुआत की गई।
    इस अवसर पर विधायक खजानदास, महापौर सौरभ थपलियाल, जिलाधिकारी सविन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने दो नई ईवी सखी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित राज्य की यह पहली ऑटोमेटेड पार्किंग सुविधा है। परेडग्राउंड पार्किंग से शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों—पल्टन बाजार, राजपुर रोड, सचिवालय आदि—तक अब फ्री शटल सेवा मिलेगी। पार्किंग से प्रतिदिन करीब ₹29,120 की आय हो रही है, जो सखी कैब के संचालन से और बढ़ने की उम्मीद है।

    डीएम सविन बंसल ने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में निर्मित यह पार्किंग परंपरागत पार्किंग की तुलना में तीन गुना सस्ती और कम समय में तैयार हुई है। फ्री सखी कैब सेवा का उद्देश्य जनमानस को सुविधाजनक यात्रा विकल्प देना है। फिलहाल दो वाहन शुरू किए गए हैं, जबकि छह और ईवी वाहन जल्द जोड़े जाएंगे।

    शहर के लिए पांच रूट चिन्हित किए गए हैं—परेडग्राउंड से पल्टन बाजार, गांधी पार्क, घंटाघर, राजपुर रोड, कांग्रेस भवन, क्रॉसरोड मॉल, होटल बुलेवार्ड और सचिवालय तक शटल स्टॉप बनाए जा रहे हैं।

    विधायक खजानदास ने जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शहर को जाम से निजात दिलाने की दिशा में यह प्रोजेक्ट मील का पत्थर साबित होगा।

    परेडग्राउंड, तिब्बती मार्केट और कोरोनेशन हॉस्पिटल परिसर में 261 वाहनों की क्षमता वाली तीन ऑटोमेटेड पार्किंग तैयार की गई हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द जनता को समर्पित करेंगे।

    अब फ्री सखी कैब सेवा के शुरू होने के बाद सुभाष रोड, गांधी पार्क, घंटाघर और तिब्बती मार्केट रोड पर अवैध रूप से खड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने इसके लिए एक समर्पित क्रेन भी तैनात कर दी है।

    इस अवसर पर महापौर सौरभ थपलियाल, एसएसपी अजय सिंह, सीडीओ अभिनव शाह, एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह, डीवीओ दीपक सैनी, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार और कृष्णा महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्याएं उपस्थित रहीं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version