Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»एसआईआर के नाम पर बढ़ी ठगी: उत्तराखंड में सतर्क रहने की अपील, चुनाव आयोग ने जारी की चेतावनी
    Uncategorized

    एसआईआर के नाम पर बढ़ी ठगी: उत्तराखंड में सतर्क रहने की अपील, चुनाव आयोग ने जारी की चेतावनी

    adminBy adminNovember 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    एसआईआर के नाम पर बढ़ी ठगी: उत्तराखंड में सतर्क रहने की अपील, चुनाव आयोग ने जारी की चेतावनी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर देशभर में ठगी के नए मामले सामने आ रहे हैं। अब उत्तराखंड में भी लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। आयोग और साइबर पुलिस ने साफ कर दिया है कि एसआईआर की प्रक्रिया में बीएलओ को किसी भी तरह के मोबाइल ओटीपी की आवश्यकता नहीं होती।

    वर्तमान में यूपी सहित 12 राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया जारी है। इसी दौरान उत्तर प्रदेश में ऐसी कई शिकायतें मिली हैं, जहां ठग खुद को बीएलओ या चुनाव आयोग का अधिकारी बताकर फोन कर रहे हैं और ओटीपी पूछकर बैंक खातों से पैसे उड़ाए जा रहे हैं। इससे आम लोगों के बीच एसआईआर को लेकर भ्रम फैल रहा है।

    उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि राज्य में एसआईआर प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि बीएलओ केवल एन्म्यूरेशन फॉर्म देंगे, जिसे भरकर वापस जमा कराना होता है। यदि कोई व्यक्ति ऑनलाइन एसआईआर फॉर्म भरता है, तभी ओटीपी की आवश्यकता होती है और यह ओटीपी व्यक्ति को स्वयं भरना होता है। किसी भी स्थिति में बीएलओ या कोई अधिकारी आपसे ओटीपी नहीं मांगता।

    साइबर पुलिस ने भी एसआईआर के नाम पर फैल रही नई ठगी पर कड़ी नजर बनाए रखी है और लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है।

    एसआईआर से संबंधित जानकारी ऐसे प्राप्त करें
    यदि एसआईआर को लेकर कोई सवाल या संदेह हो, तो सीधे चुनाव आयोग के टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं। यहां आपको प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और अन्य सभी संबंधित जानकारी आसानी से मिल जाएगी।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version