Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड: नियमित करने की मांग पर उपनल कर्मियों का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भी हुई साथ
    Uncategorized

    उत्तराखंड: नियमित करने की मांग पर उपनल कर्मियों का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भी हुई साथ

    adminBy adminNovember 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: नियमित करने की मांग पर उपनल कर्मियों का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भी हुई साथ
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उपनल कर्मचारियों की नियमितीकरण की लंबे समय से लंबित मांग एक बार फिर गर्मा गई है। गुरुवार को राज्यभर के उपनल कर्मचारी परेड ग्राउंड में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार आश्वासन दिए जाने के बावजूद उनकी नियमितीकरण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है, जिससे उनमें गहरा रोष है।

    2018 के हाईकोर्ट आदेश पर कार्रवाई न होने से बढ़ा आक्रोश

    कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2018 में हाईकोर्ट ने उपनल कर्मियों को चरणबद्ध तरीके से नियमित किए जाने का आदेश दिया था। इसके बावजूद सरकार अब तक उनके मामले पर ठोस निर्णय नहीं ले पाई है।
    उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक विनोद गोदियाल ने कहा कि आठ महीने पहले मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति बनाई गई थी, लेकिन आज तक यह समिति कर्मचारियों के वास्तविक आंकड़े भी तैयार नहीं कर सकी है।

    उनके अनुसार, हजारों उपनल कर्मचारी विभिन्न विभागों में बेहद कम मानदेय पर काम कर रहे हैं और शासन-प्रशासन उनकी स्थिति को समझने में असफल रहा है।

    सरकार से ठोस नीति लाने की मांग

    मोर्चा पदाधिकारियों प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महेश भट्ट और महामंत्री विनय प्रसाद ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द एक स्पष्ट नियमितीकरण नीति नहीं बनाती, तो राज्यभर में आंदोलन और व्यापक हो जाएगा।
    कुमाऊं मंडल अध्यक्ष मोहन रावत ने कहा कि हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के सभी उपनल कर्मचारी जल्द हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं।

    हरक सिंह रावत पहुंचे धरना स्थल, अनशन तुड़वाया

    गुरुवार को कांग्रेस नेता डॉ. हरक सिंह रावत भी धरना स्थल पहुंचे और आंदोलनरत कर्मचारियों का समर्थन किया। उन्होंने तीन दिन से आमरण अनशन पर बैठे महेश चंद्र भट्ट और योगेश बडोनी को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया।
    इसके बाद उनकी जगह रवि विश्वकर्मा और पंकज पांडे ने अनशन बैठना शुरू किया।

    कई संगठनों और नेताओं का समर्थन

    आंदोलन को कई सामाजिक संगठनों और राजनीतिक हस्तियों ने समर्थन दिया। इनमें कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना, ज्योति रौतेला, स्वामी दर्शन भारती, वाहन चालक संघ के महामंत्री अजय डबराल, अमित भट्ट, प्रदीप कंसल, राकेश शर्मा, गरिमा दसौनी, शीशपाल बिष्ट, पंकज क्षेत्री और विजय चौहान शामिल रहे।

    ‘अगर नारे कम लगाते तो हरीश रावत सरकार में हो जाते नियमित’: हरक सिंह का बड़ा बयान

    धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने अपने संबोधन में कई बड़े दावे किए। उन्होंने कहा कि यदि उपनल कर्मचारी उस समय उनके खिलाफ नारेबाजी न करते, तो हरीश रावत सरकार के दौरान ही उनका नियमितीकरण संभव था।

    उन्होंने यह भी बताया कि त्रिवेंद्र रावत सरकार के दौरान भी वे उपनल कर्मियों के नियमितीकरण का प्रस्ताव कैबिनेट में लाने के पक्ष में थे, लेकिन कुछ लोगों के विरोध के चलते वह प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ सका।
    साथ ही उन्होंने कहा कि यदि वे लालढांग–चिल्लरखाल मोटर मार्ग के 70% निर्माण की जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री को न देते, तो यह सड़क भी अब तक तैयार हो चुकी होती।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version