Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में ऑपरेशन प्रहार का असर, 149 संदिग्ध पकड़े गए, 67 वाहन सीज, सड़कों पर चला सख्त चेकिंग अभियान

    April 2, 2026

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, April 2
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड : विदेश में रोजगार के सपने को साकार करेगी धामी सरकार, 20 प्रतिशत खर्च उठाएगी
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड : विदेश में रोजगार के सपने को साकार करेगी धामी सरकार, 20 प्रतिशत खर्च उठाएगी

    adminBy adminMay 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड : विदेश में रोजगार के सपने को साकार करेगी धामी सरकार, 20 प्रतिशत खर्च उठाएगी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद तमाम युवा विदेशों में नौकरी करना चाहते हैं इसके लिए वह लगातार प्रयास भी करते हैं ऐसे में अब उत्तराखंड सरकार विदेश में रोजगार के इच्छुक युवाओं को तराशने का काम करने जा रही है दरअसल धामी सरकार राज्य के युवाओं के विदेश में रोजगार करने के सपने को पूरा करने के लिए  मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना  शुरू करने का निर्णय लिया है इस योजना के तहत विदेशों में नौकरी करना चाह रहे युवाओं को ना सिर्फ विदेशी भाषाएं पढ़ाई जाएगी बल्कि उनका स्किल डेवलपमेंट भी किया जाएगा इसके साथ ही विदेशों में नौकरी के लिए चयनित होने वाले युवाओं को टिकट बीजा समेत अन्य प्रक्रियाओं में भी सरकार मदद करेगी.

    बुधवार को हुए मंत्रिमंडल की बैठक में  मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना  प्रस्ताव को रखा गया जिस पर मंत्रिमंडल ने अपनी सहमति जता दी है कैबिनेट बैठक में बताया गया कि विदेश में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं की जानकारी लिए  अपुणी सरकार पोर्टल  पर एप्लीकेशन भी डेवलप किया गया है जहां युवाओं का डेटा बेस तैयार किया जाएगा इसके साथ ही विदेश में रोजगार के क्षेत्र में कार्य करने वाली तमाम संस्थाओं से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के माध्यम से प्रस्ताव भी मांगा जा रहा है. अभी तक कई संस्थाओं ने सरकार को अपने प्रस्ताव भी भेज चुके हैं जो तमाम क्षेत्रों में युवाओं को विदेशों में नौकरियां उपलब्ध कराते हैं ऐसे में यह संस्था भी राज्य सरकार के साथ मिलकर प्रदेश के युवाओं को विदेशों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए अपनी सहमति दे चुके हैं.

    प्रदेश में मुख्यमंत्री उत्तराखंड राज्य पशुधन मिशन को कैबिनेट ने मंजूर कर दिया है। इसके तहत 125 विश्वस्तरीय वेटरेनरी हॉस्पिटल बनेंगे तो 575 पशु चिकित्सालयों का कंप्यूटरीकरण किया जाएगा घोड़ा खच्चर से भी उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। अब इसमें खोड़ा खच्चर की खरीद भी शामिल की गई है। इसके तहत दुधारू पशु, भेड़-बकरी, मुर्गी के साथ ही व्यवसाय के लिए खोड़ा खच्चर खरीदने पर भी लोन के ब्याज में 9 प्रतिशत की सब्सिडी मिलेगी।  कैबिनेट ने उत्तराखंड चारा नीति 2023 को मंजूरी दी है। इसके तहत हरा और सूखा चारा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 66 करोड़ खर्च का प्रावधान किया गया है। यह नीति पांच साल के लिए होगी। इसके तहत 10 भूसा भंडारण गृह बनाए जाएंगे। प्राकृतिक आपदा होने पर प्रदेश में चारे की निर्बाध आपूर्ति के लिए कारपस फंड बनाया जाएगा।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार विदेश में नौकरी
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में ऑपरेशन प्रहार का असर, 149 संदिग्ध पकड़े गए, 67 वाहन सीज, सड़कों पर चला सख्त चेकिंग अभियान

    April 2, 2026

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version