Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»शर्मनाक: बीच सड़क पर युवक और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल में हाथापाई…वीडियो वायरल
    Uncategorized

    शर्मनाक: बीच सड़क पर युवक और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल में हाथापाई…वीडियो वायरल

    adminBy adminMay 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    शर्मनाक: बीच सड़क पर युवक और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल में हाथापाई…वीडियो वायरल
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और ऋषिकेश से विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसमें कैबिनेट मंत्री बीच सड़क पर एक युवक की धुनाई करते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो उत्तराखंड के ऋषिकेश का है. मिली जानकारी के अनुसार, व्यवस्थाओं को लेकर एक व्यक्ति ने कुछ टिप्पणी की थी, जिसके बाद कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने गाड़ी रोककर बीच सड़क पर उस व्यक्ति को थप्पड़ मारा और उसके बाद उनके सुरक्षाकर्मी और अन्य लोगों ने युवक और उसके साथी की जमकर पिटाई कर दी.

    मंगलवार को मंत्री एक कार्यक्रम से निकलकर अपनी कार से जा रहे थे। इस दौरान वे जाम में रुक गए। तभी दो युवक बाइक से उतरे और कार के आगे आकर अपनी समस्या बताने लगे। इसी दौरान मंत्री और युवक में तीखी बहस शुरू हो गई जो देखते ही देखते हथापाई में बदल गई। युवक खुद को सोशल वर्कर बताता है। मंत्री अग्रवाल के पीए कौशल बिल्जवाण ने बताया कि युवक ने पहले मंत्री को गाली दी फिर कॉलर पकड़ा और पीछे धकेलने लगा। इस दौरान उनका कुर्ता फट गया। तभी गनर ने उसे वहां से हटाने की कोशिश की, वह नहीं हटा तो गनर ने दोनों युवकों को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान मंत्री भी उन्हें पीटते दिख रहे हैं। थोड़ी देर बाद दोनों युवक मौके से भाग गए। इस दौरान सड़क पर काफी लोग एकत्र हो गए। इन्हीं में से किसी का बनाया वीडियो वायरल हो रहा है।

    कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल इसके बाद परमार्थ निकेतन में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे, जहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि सुरेंद्र सिंह नेगी उनकी गाड़ी के पास आकर भद्दे इशारे कर रहा था, जिस पर उन्होंने ऐतराज किया. इसके बाद युवक ने उन पर हमला कर दिया. मंत्री ने कहा कि सुरेंद्र ने उनका कुर्ता फाड़ दिया. कुर्ते की जेब में जो भी सामान, पैसे आदि थे गायब हैं. उन्होंने कहा कि मामले में युवक के खिलाफ जो भी कानूनी कार्रवाई होगी, वह की जाएगी. कहा कि यह एक मंत्री पर नहीं बल्कि सिस्टम पर हमला है. युवक से कोतवाली पुलिस पूछताछ कर रही है. वहीं, सुरेंद्र नेगी के समर्थन में उनके सहयोगी कोतवाली में जुट रहे हैं.

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version