Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»UKSSSC पेपर लीक: खालिद का खेल पकड़ा गया, दो साल से पढ़ाई छोड़ नकल के सहारे सपने देख रहा था
    Uncategorized

    UKSSSC पेपर लीक: खालिद का खेल पकड़ा गया, दो साल से पढ़ाई छोड़ नकल के सहारे सपने देख रहा था

    adminBy adminOctober 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    UKSSSC पेपर लीक: खालिद का खेल पकड़ा गया, दो साल से पढ़ाई छोड़ नकल के सहारे सपने देख रहा था
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    यूकेएसएसएससी परीक्षा में नकल मामले की जांच में एसआईटी को बड़ा सुराग मिला है। मुख्य अभियुक्त खालिद मलिक की पोल तब खुली जब उसके हरिद्वार स्थित घर पर छापेमारी की गई। घर से न तो प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी किताबें मिलीं और न ही तैयारी का कोई सबूत।

    चौंकाने वाली बात यह है कि खालिद ने 2024 से 2025 के बीच नौ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन किया, लेकिन पाँच में शामिल ही नहीं हुआ। जिनमें शामिल हुआ, वहां उसके अंक बेहद कम आए। यह साफ इशारा करता है कि वह लंबे समय से पढ़ाई के बजाय नकल और सांठगांठ के सहारे सफलता पाने की साजिश कर रहा था।

    एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि खालिद ने ऐसी परीक्षाओं के लिए भी आवेदन कर रखा था, जिनकी शैक्षणिक योग्यता वह पूरी नहीं करता था। इससे एसआईटी को शक है कि उसकी मंशा केवल नकल के जरिए चयन पाना थी। अब उसके पिछले दो वर्षों के संपर्कों की गहराई से जांच की जाएगी।

    मोबाइल फोन बनेगा जांच की कुंजी

    खालिद पुलिस से भागते समय अपना एक मोबाइल फोन ट्रेन के कूड़ेदान में छोड़ आया था, जबकि दूसरा मोबाइल एसआईटी ने जब्त कर लिया है। जांच में सामने आया कि उसने परीक्षा केंद्र से अपनी बहन साबिया को प्रश्नपत्र के पन्नों की तस्वीरें भेजी थीं, जिन्हें बाद में उसने फॉर्मेट कर डिलीट कर दिया। विशेषज्ञों की मदद से मोबाइल डाटा रिकवर करने की कोशिश चल रही है। अगर यह डाटा हाथ लगता है तो खालिद के नकल नेटवर्क और पिछले दो साल के संपर्कों का पूरा जाल सामने आ सकता है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version