Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»अब चंपावत और चमोली में बनेंगे सैनिक स्कूल, रुद्रप्रयाग में 10 करोड़ खर्च फिर भी कोई पूछने वाला नहीं
    उत्तराखंड

    अब चंपावत और चमोली में बनेंगे सैनिक स्कूल, रुद्रप्रयाग में 10 करोड़ खर्च फिर भी कोई पूछने वाला नहीं

    adminBy adminApril 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    अब चंपावत और चमोली में बनेंगे सैनिक स्कूल, रुद्रप्रयाग में 10 करोड़ खर्च फिर भी कोई पूछने वाला नहीं
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में चमोली और चंपावत में सैनिक स्कूल बनाने की तैयारी की जा रही है, जबकि रुद्रप्रयाग के जखोली में सैनिक स्कूल के नाम पर 10 करोड़ खर्च करने के बाद इसका प्रस्ताव ठंडे बस्ते में है। कार्यदायी संस्था उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम श्रीनगर की ओर से इस स्कूल के लिए 284 करोड़ 96 लाख का प्राक्कलन तैयार कर इसे शासन को भेजा गया है, लेकिन विभागीय अधिकारियों का कहना है स्कूल निर्माण की लागत बहुत अधिक है। प्रदेश में अभी एकमात्र सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में हैं। इसका संचालन रक्षा मंत्रालय की ओर से किया जाता है।

    इस स्कूल के अलावा रुद्रप्रयाग जिले के जखोली में वर्ष 2015-16 में सैनिक स्कूल के निर्माण पर सहमति बनी थी, लेकिन स्कूल निर्माण को लेकर मामला काफी समय तक शिक्षा विभाग और सैनिक कल्याण विभाग की खींचतान में फंसा रहा।  इस बीच सैनिक कल्याण एवं मंडी परिषद से 10 करोड़ रुपये इस स्कूल के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश निर्माण निगम को दिए गए थे, लेकिन यूपी निर्माण निगम ने यह धनराशि बाउंड्रीवाल और रास्ता बनाने में ही खर्च कर दी। पिछले साल 30 अगस्त 2022 को अधूरे पड़े सैनिक स्कूल के निर्माण कार्य का जिम्मा सैनिक कल्याण विभाग से शिक्षा विभाग को सौंपा गया।

    वहीं यूपी निर्माण निगम से काम हटाकर उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम श्रीनगर को कार्यदायी संस्था नामित किया गया। कार्यदायी संस्थान की ओर से 284 करोड़ 96 लाख का प्राक्कलन तैयार कर इसे शासन को भेजा गया है, लेकिन इस स्कूल की लागत बहुत अधिक बताई जा रही है। रुद्रप्रयाग से भाजपा विधायक भरत चौधरी के मुताबिक रक्षा मंत्रालय से स्कूल की फिर से फाइल तैयार कराई गई है। प्रयास किया जा रहा है कि नवरत्न कंपनियों से सीएसआर फंड लेकर स्कूल का निर्माण कराया जाए। इसमें राज्य सरकार से भी कुछ मदद ली जा सकती है।

    champawat news devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar rudraprayag news tehri news uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार सैनिक स्कूल
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

    February 9, 2026

    विकासनगर में दर्दनाक हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

    February 3, 2026

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक लगी मुहर

    January 28, 2026

    उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version