Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    कल महाशिवरात्रि पर केदारनाथ को मिलेगा 325वां रावल, शांतिलिंग होंगे उत्तराधिकारी

    February 14, 2026

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, February 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: हल्द्वानी जेल में 54कैदी पाए गए HIV पॉजिटिव, इनमें एक महिला भी शामिल
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: हल्द्वानी जेल में 54कैदी पाए गए HIV पॉजिटिव, इनमें एक महिला भी शामिल

    adminBy adminApril 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल की सबसे बड़ी हल्द्वानी जेल से बड़ी खबर सामने आ रही है. जांच के दौरान 54 बंदी HIV पॉजिटिव पाए गए हैं. इनमें एक महिला भी शामिल है. एचआईवी पॉजिटिव सभी बंदियों का सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल के एआरटी सेंटर में इलाज चल रहा है. डॉक्टरों की मानें तो एचआईवी संक्रमित मिले ज्यादातर बंदी नशे का सेवन करते हैं. इतनी बड़ी संख्या में बंदियों के HIV पॉजिटिव पाए जाने के बाद जेल प्रशासन अब उनकी रूटीन जांच करा रहा है. हल्द्वानी जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि जेल में 54 एचआईवी पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिसमें एक महिला भी शामिल है.

    जेल में जो भी एचआईवी संक्रमित मरीज हैं, उनका रूटीन चेकअप सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल के एआरटी सेंटर के माध्यम से कराया जाता है. साथ ही इस बीमारी से बचने लिए कैदियों के बीच जन जागरूकता अभियान चलाकर इससे बचाव की जानकारी भी दी जाती है. बंदियों की एचआईवी जांच के लिए समय-समय पर शिविर का आयोजन भी कराया जाता है. मिली जानकारी के मुताबिक, HIV जांच में फरवरी में 23 लोग पॉजिटिव, मार्च में 17 एचआईवी पॉजिटिव कैदी सामने आए थे. बाकी 14 कैदी पहले के हैं. वर्तमान में हल्द्वानी जेल में क्षमता से अधिक कैदी हैं. वर्तमान समय में जेल में 1629 पुरुष और 70 महिला कैदी हैं.

    वहीं इस मामले में सुशीला तिवारी अस्पताल के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि HIV जांच में जेल के 54 कैदी पॉजिटिव पाए गए हैं. ड्रग्स एडिक्शन वाले ज्यादातर कैदी संक्रमित हैं. बताया कि एचआईवी मरीजों के लिए अस्पताल में एआरटी सेंटर बनाया गया है, जहां उनका इलाज किया जाता है. जो भी कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाया जाता है, उसको निःशुल्क इलाज और दवाइयां दी जाती हैं. उन्होंने कहा कि एचआईवी पॉजिटिव मरीज से घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन इसमें दूसरे लोगों को एचआईवी न फैले, इसके लिए सावधानी और जागरूकता बहुत जरूरी है.

    devbhumi news devbhumi samachar HIV पॉजिटिव pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार हल्द्वानी जेल
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

    February 9, 2026

    विकासनगर में दर्दनाक हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

    February 3, 2026

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक लगी मुहर

    January 28, 2026

    उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version