Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड कांग्रेस में फिर घमासान… जिसे राजनीति का क, ख , ग नहीं मालूम वो हमारे प्रभारी: प्रीतम सिंह
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड कांग्रेस में फिर घमासान… जिसे राजनीति का क, ख , ग नहीं मालूम वो हमारे प्रभारी: प्रीतम सिंह

    adminBy adminApril 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड कांग्रेस में फिर घमासान… जिसे राजनीति का क, ख , ग नहीं मालूम वो हमारे प्रभारी: प्रीतम सिंह
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और दिग्गज नेता प्रीतम सिंह ने हाल में करन महारा की टीम यानि जिलों के जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर हो रहे विवादों पर बड़ा बयान दिया है। प्रीतम सिंह ने सीधे तौर पर कहा कि क्योंकि स्वाभाविक बात है राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा प्रभारी प्रदेशों में नियुक्त किए जाते हैं और प्रभारियों से अपेक्षा की जाती है कि सबसे विचार विमर्श करने के उपरांत कार्य करने का काम करें लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी नदारद हैं और दिल्ली से बैठकर तुगलकी निर्णय लेने का काम कर रहे हैं जो कदापि कांग्रेस के हित में नहीं है।

    उन्होंने आगे कहा कि आपने देखा होगा कि समय समय पर उन लोगों का आक्रोश फूटने का काम उनके फैसलों पर हो रहा है ऐसे प्रभारी होने चाहिए जो राजनीतिक रूप से परिपक्व हो जिनको राजनीति का का ख ग ना पता हो अब वह हमारे प्रभारी हो गए हैं यह दुर्भाग्य है हमारा। वही प्रीतम सिंह ने साफ तौर पर कहा कि जो नए जिलाध्यक्ष बने हैं वह भी हमारे ही लोग हैं लेकिन समय समन्वय बनाने की जिम्मेदारी प्रभारी की होती है प्रभारी की कोई भूमिका नहीं रही और वह असफल रहे और वह चाहते हैं कि किस राज्य में भी दिल्ली जैसी कमोबेश स्थिति हो जाए।

    पीसीसी में मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा, राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से राज्यों में प्रभारियों की नियुक्ति इसलिए की जाती है कि वह समन्वय बनाने का काम करेंगे। लेकिन, यहां तो प्रभारी कुछ और ही काम कर रहे हैं। वह राष्ट्रीय नेतृत्व को भी दिग्भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के बाद से प्रभारी गायब हैं। अब दिल्ली में बैठकर तुगलकी फरमान जारी कर रहे हैं। कहा, उत्तराखंड में उनके कई फैसलों से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। कहा, उत्तराखंड में ऐसा प्रभारी भेजा जाना चाहिए, जो राजनीतिक रूप से परिपक्व हो।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand congress uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार प्रीतम सिंह
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026

    मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version