Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»ITBP के असिस्टेंट कमांडेंट टीकम सिंह नेगी चीन बॉर्डर पर शहीद, आज देहरादून में होगा अंतिम संस्कार
    उत्तराखंड

    ITBP के असिस्टेंट कमांडेंट टीकम सिंह नेगी चीन बॉर्डर पर शहीद, आज देहरादून में होगा अंतिम संस्कार

    adminBy adminApril 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    ITBP के असिस्टेंट कमांडेंट टीकम सिंह नेगी चीन बॉर्डर पर शहीद, आज देहरादून में होगा अंतिम संस्कार
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    भारत-चीन सीमा से एक बेहद दुखद खबर आई है। चीन सीमा पर पूर्वी लद्दाख के नॉर्दर्न सब सेक्टर में देश की रक्षा करते हुए आज उत्तराखंड का लाल शहीद हो गया। आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट टीकम सिंह नेगी एक स्पेशल मिशन के दौरान पूर्व लददाख के नार्दन सब सेक्टर के जनरल एरिया चेनचेंगमो में शहीद हुए। टीकम नेगी की शहादत की खबर से उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बलिदानी का पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके घर पहुंचने की संभावना है। जिनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

    जानकारी के मुताबिक टीकम सिंह नेगी का परिवार देहरादून जिले के रजावाला सहसपुर में रहता है। शहीद टीकम सिंह नेगी आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर थे। इन दिनों उनकी पोस्टिग पूर्वी लद्दाख के नॉर्दन सब सेक्टर में थी। इस समय वो भारत-चीन सीमा चलाए जा रहे एक विशेष मिशन पर तैनात थे, लेकिन तीन अप्रैल को उनका निधन हो गया। आईटीबीपी के अधिकारियों ने परिजनों को फोन पर टीकम सिंह नेगी के शहीद होने की जानकारी दी।

    देहरादून में राजावाला पौड़वाला निवासी टीकम सिंह नेगी पुत्र आरएस नेगी रिटायर्ड सूबेदार आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेट थे। टीकम के परिवार में पिता राजेंद्र सिंह नेगी व दादा सुंदर सिंह नेगी भी आर्मी में रहकर देश की सेवा कर चुके हैं। पिता आरएस नेगी, माता मनोरमा देवी, पत्नी दीप्ति नेगी, बहन मधु पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। असिस्टेंट कमांडेट के चार साल के बेटे से पिता का साया उठने पर सांत्वना देने आए हर किसी की आंखें नम थी। एसडीएम विनोद कुमार, भाजपा नेता यशपाल नेगी, सुखदेव फर्सवाण समेत क्षेत्र के ग्रामीणों ने दु:ख की इस घड़ी में टीकम सिंह के स्वजन का ढांढस बंधाया। बलिदानी के घर पर सांत्वना देने के लिए क्षेत्रीय ग्रामीणों का तांता लगा रहा।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार देहरादून न्यूज़ पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार शहीद जवान
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026

    मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version