Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    केदारनाथ यात्रा रोकी गयी… उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा

    July 31, 2026

    आईएनसी मान्यता विवाद: नर्सिंग कॉलेज में छात्रों का हंगामा, 4 घंटे तक शिक्षक और स्टाफ रहे अंदर

    July 30, 2026

    8 साल बाद खुला बुग्यालों में नाइट स्टे का रास्ता, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से रूपकुंड ट्रेक को मिली नई जिंदगी

    July 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, July 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»मसूरी एक्सीडेंट: नशे में था चालक, गानों पर झूम रहा था, मुंह में गुटखा डालते ही खाई में गिरी बस
    उत्तराखंड

    मसूरी एक्सीडेंट: नशे में था चालक, गानों पर झूम रहा था, मुंह में गुटखा डालते ही खाई में गिरी बस

    adminBy adminApril 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    मसूरी एक्सीडेंट: नशे में था चालक, गानों पर झूम रहा था, मुंह में गुटखा डालते ही खाई में गिरी बस
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस रविवार को मसूरी से देहरादून आते समय खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार 25 यात्री घायल हो गए. साथ ही बस हादसे में एक महिला और एक युवती की मौत हो गई. दोनों मृतका मां-बेटी बताई जा रही हैं, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आईटीबीपी कैंप के पास हुए हादसे के समय बस में 42 लोग सवार थे. हादसे को लेकर अधिकारियों ने बताया कि घायलों को खाई से निकालकर तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं हादसे में दो लड़कियों की मौत हो गई है.

    मसूरी से चली बस के चालक की हरकतों को देखकर शुरुआत में ही सवारियां आशंकित हो गई थीं। घायलों के अनुसार चालक नशे में लग रहा था। कई जगह ऐसा लगा कि वह बस से नियंत्रण खो देगा। हुआ भी ऐसे ही। वहां न तो कोई बड़ा मोड़ था और न कोई बाधा। चालक ने एक हाथ से स्टेयरिंग संभाला हुआ था और दूसरे से मुंह में गुटखा डालने लगा। इसी बीच बस खाई की ओर चली गई।  हादसे में घायल हुए दिल्ली के जितेश बस में इंजिन बोनेट के समानांतर बनी सीट पर बैठे हुए थे। जितेश को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। उन्होंने दून अस्पताल में मीडिया को चालक की हरकतों के बारे में बताया। जितेश के अलावा भी कई अन्य घायलों ने चालक के नशे में होने और अजीब हरकतें करने की बात कही।

    घायलों ने बताया कि बस चालक काफी नशे में लग रहा था। वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। बस को चलाते ही उसने तेज आवाज में गाने बजाने शुरू कर दिए। इन गानों पर वह झूम भी रहा था। बीच में कई मोड़ आए। वहां भी उसने अजीब तरह से गाड़ी मोड़ी। हर बार लगा कि टकरा जाएंगे। हर बार ऊपर वाले का शुक्रिया अदा किया। अभी बस को चले हुए 15 से 20 मिनट ही हुए थे कि चालक ने एक हाथ से स्टेयरिंग पकड़ा और जेब से गुटखा निकाल लिया। उसने मुंह से गुटखे का रैपर फाड़ा और मुंह में डाला। अगले ही पल बस खाई में चली गई। मैक्स अस्पताल में आए घायल मुकुल सिसौदिया ने बताया कि वे आगे की तरफ खिड़की के पास बैठे हुए थे। ऐसा लगा कि जैसे चालक को बस चलानी ही न आती हो।

    devbhumi news devbhumi samachar mussoorie bus accident pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    केदारनाथ यात्रा रोकी गयी… उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा

    July 31, 2026

    आईएनसी मान्यता विवाद: नर्सिंग कॉलेज में छात्रों का हंगामा, 4 घंटे तक शिक्षक और स्टाफ रहे अंदर

    July 30, 2026

    8 साल बाद खुला बुग्यालों में नाइट स्टे का रास्ता, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से रूपकुंड ट्रेक को मिली नई जिंदगी

    July 29, 2026

    रुद्रपुर में सनसनी: युवती का किडनैप कर गैंगरेप, साथ आए दो युवक चलती बाइक से कूदकर भागे

    July 28, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version