Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»चारधाम यात्रा: 9 कंपनियों को सौंपा गया केदारनाथ हेली सेवा संचालन, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग
    उत्तराखंड

    चारधाम यात्रा: 9 कंपनियों को सौंपा गया केदारनाथ हेली सेवा संचालन, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग

    adminBy adminMarch 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    चारधाम यात्रा: 9 कंपनियों को सौंपा गया केदारनाथ हेली सेवा संचालन, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा की तैयारियाँ अपने जोरों पर हैं इसी कड़ी में अब केदारनाथ हेली सेवा का संचालन नौ कंपनियों को सौंप दिया गया है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर तीन साल तक हेली सेवा संचालन के लिए कंपनियों के साथ अनुबंध किया है। अप्रैल के पहले सप्ताह से आईआरसीटीसी से हेली सेवा टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू करने की तैयारी है। इस बार 22 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए यूकाडा ने केदारनाथ हेली सेवा के लिए तैयारियां पूरी कर ली है।

    गुप्तकाशी, फाटा व सिरसी हेलीपैड से नौ एविएशन कंपनियों के साथ हेली सेवा का अनुबंध कर काम आवंटित कर दिया है। सरकार ने किराया बढ़ोतरी के लिए ऊपरी सीमा तय की थी। जिस कारण तीन साल के बाद भी हेली सेवा का किराया बढ़ाने में कंपनियों की मनमानी नहीं चली है। गुप्तकाशी से केदारनाथ हेली सेवा के दोनों तरफ के किराये में 10 रुपये की कमी आई है। फाटा से हेली सेवा के किराये में 780 रुपये और सिरसी से 818 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यूकाडा के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा संचालन का नौ कंपनियों को काम आवंटन करने के साथ ही तीन साल के लिए अनुबंध किया गया।

    जल्द ही हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू की जाएगी। इसके लिए इस बार आईआरसीटीसी की वेबसाइट का ट्रायल चल रहा है। गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए ट्रांस भारत, आर्यन एविएशन, फाटा से केदारनाथ के लिए पवन हंस, कैस्ट्रल एविएशन, ग्लोबल विक्ट्रा, थंबी एविएशन कंपनी, सिरसी से केदारनाथ के लिए हिमालयन हेली, कैस्ट्रल और एयरो एविएशन के माध्यम से हेली सेवा संचालित होगी।

    chardham yatra devbhumi news devbhumi samachar helicopter kedarnath pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version