Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में आज से शुरू हुई मकानों की स्वगणना, ऑनलाइन भरें 33 सवाल

    April 10, 2026

    उत्तराखंड में महंगी सरकारी किताबों पर विवाद, NCERT से 80% तक ज्यादा कीमत

    April 9, 2026

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: बदरी-केदारनाथ में बर्फबारी, देहरादून में बारिश का अलर्ट

    April 8, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, April 10
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: डबल M.A करने के बाद रानीखेत से हल्द्वानी टैक्सी दौड़ा रही पहाड़ की रेखा, सोशल मीडिया में हुई वायरल…
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: डबल M.A करने के बाद रानीखेत से हल्द्वानी टैक्सी दौड़ा रही पहाड़ की रेखा, सोशल मीडिया में हुई वायरल…

    adminBy adminMarch 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: डबल M.A करने के बाद रानीखेत से हल्द्वानी टैक्सी दौड़ा रही पहाड़ की रेखा, सोशल मीडिया में हुई वायरल…
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    रेखा लोहमी पाण्डे ने महिलाओं के लिए एक नई मिशाल पेश की है। जिसके बाद उनकी पूरे प्रदेश भर में वाहवाही हो रही है। जी हां रेखा पाण्डे अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत की रहने वाली हैं, वे टैक्सी चलाने का काम पिछले एक महीने से कर रही हैं। रानीखेत से हल्द्वानी डेली सर्विस… दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई जैसे महानगरों में यह आम बात हो सकती है, लेकिन उत्तराखण्ड जैसे छोटे और पहाड़ी परिवेस वाले राज्य के लिए यह वाकई एक बड़ी मिशाल है। आगे पढ़िए…

    रेखा सुबह 8 बजे से रानीखेत और फिर दिन में हल्द्वानी की सड़को पर टैक्सी के लिये सवारी ढूंढती नजर आती है। बारिश हो चाहे धूप वह टैक्सी चलाकर परिवार के लिए खर्च का इंतजाम करना उनका काम है। साथ ही घर का पूरा कामकाज करना और बीमार पति की सेवा करना है। रेखा का ये कदम स्वरोजगार की ओर महिलाओं के लिए एक मिशाल बन चुका है। आपको बता दे कि रेखा के पास अपनी टैक्सी है जिसे वो खुद ड्राइव करती है, रेखा बताती है की पति की तबियत खराब होने के बाद उन्होंने टैक्सी का काम संभाला और अब सब कुछ आसान होता चला जा रहा है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि रेखा ने डबल M.A किया है। साथ ही LAW और NET की तैयारी भी कर रही हैं। रेखा महिलाओं के लिए मिशाल बनकर उभरी हैं, उनका कहना है कि काम कोई भी छोटा या बड़ा नहीं होता। महिलाओं को अब चूल्हा चौका तक ही सीमित रहने की जरूरत नहीं है बल्कि घर से बाहर निकलने की जरूरत है जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड में आज से शुरू हुई मकानों की स्वगणना, ऑनलाइन भरें 33 सवाल

    April 10, 2026

    उत्तराखंड में महंगी सरकारी किताबों पर विवाद, NCERT से 80% तक ज्यादा कीमत

    April 9, 2026

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: बदरी-केदारनाथ में बर्फबारी, देहरादून में बारिश का अलर्ट

    April 8, 2026

    उत्तराखंड में खनन राजस्व ने बनाया इतिहास, धामी सरकार में 1200 करोड़ से ज्यादा आय

    April 7, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version