Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में आज से शुरू हुई मकानों की स्वगणना, ऑनलाइन भरें 33 सवाल

    April 10, 2026

    उत्तराखंड में महंगी सरकारी किताबों पर विवाद, NCERT से 80% तक ज्यादा कीमत

    April 9, 2026

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: बदरी-केदारनाथ में बर्फबारी, देहरादून में बारिश का अलर्ट

    April 8, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, April 10
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंडः मर्सिडीज के साथ युवक की फोटो देख युवती हुई फिदा, शादी के बाद युवक निकला मजदूर…
    उत्तराखंड

    उत्तराखंडः मर्सिडीज के साथ युवक की फोटो देख युवती हुई फिदा, शादी के बाद युवक निकला मजदूर…

    adminBy adminMarch 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंडः मर्सिडीज के साथ युवक की फोटो देख युवती हुई फिदा, शादी के बाद युवक निकला मजदूर…
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    आये दिन सोशल मीडिया पर कई वीडियो आते है कि किसी और की बाइक के साथ फोटो खींचकर फेसबुक में डाल दी या कार के साथ डाल ली। इसके बाद उसे देख लड़किया प्रपोज कर देती है। कुछ ऐसा ही उत्तराखंड के रूड़की में भी देखने को मिला। जहां फेसबुक पर अमीर युवती को फंसाने के लिए एक मजदूर ने मर्सिडीज के साथ फोटो डाल दिया। जिसके बाद युवती ने उससे शादी कर ली। जब वह ससुराल पहुंची तो उसे सारे सपने पल भर में छूमंतर हो गये। उसके ससुराल में कच्चा मकान देखा। उसने पति से दिल्ली के शोरूम में शॉपिंग कराने की डिमांड रख दी, लेकिन पति ने मना किया तो हंगामा हो गया। ऐसे में पति पुलिस के पास पहुंचा। फिर एक और मामला सामने आया। पता चला कि युवती दो बार पहले भी शादी कर चुकी है। दोनों ही एक-दूसरे को रुपये के लालच में धोखा देने में लगे थे। आइये जानते है पूरी खबर…

    ससुराल आई तो देखा कच्चा मकान
    रूड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी युवक मजदूरी करता है। अमीर युवती से शादी की चाह ने उसका ही सुख चेन छीन लिया। फेसबुक पर मर्सिडीज के साथ मजदूर का फोटो देख करीब एक साल पहले दिल्ली की युवती और उसके बीच प्यार की खिचड़ी पकने लगी। करीब एक साल तक प्यार चला। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में शादी कर ली। दोनों वही किराये के मकान में रहने लगे। इधर रमजान में युवक अपने गांव रामपुर आ गया। तभी उसके पीछे-पीछे पत्नी भी ससुराल आ गई। ससुराल में घर की हालत देख उसके होश उड़ गये। तब उसे पता चला कि पति मजदूर है। जिसके बाद युवती ने हंगामा कर दिया। आगे पढ़िए…

    कई बार जा चुकी है सऊदी अरब
    इस पूरी घटना के बाद पत्नी बोली शॅापिंग करूंगी। तो युवक उसे रुड़की के एक शोरूम में ले गया, लेकिन पत्नी दिल्ली में शाॅपिंग के नाम पर अड़ गई। लेकिन पति ने इंकार कर दिया तो फिर हंगामा हो गया। ऐसे में पति परेशान होकर पुलिस के पास पहुंचा। जब पुलिस ने युवती से बात की तो वह फर्राटेदार इंग्लिश बोलने लगी। युवती कई बार विदेश जा चुकी है। युवक ने उसे धोखा देकर शादी की है। उसने कार्रवाई की मांग की। अब आगे जो हुआ उसे जानकर आप भी हैरान हो जायेंगे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई कि युवती के साथ धोखा हुआ है। आगे पढ़िए…

    युवती की निकला तीसरी शादी अब युवक ने सिर पकड़ा
    इधर पुलिस जांच में पता चला कि युवती का पूरा पासपोर्ट भरा हुआ है। वह एक नहीं कई बार सऊदी अरब जा चुकी है। ऐसे में पुलिस सर्तक हो गई। जब गहनता से जांच की तो पता चला कि युवती पहले भी दो बार शादी कर चुकी है। उसने युवक के साथ अब तीसरी शादी की है। पुलिस की जांच में साफ हो गया कि दोनों ने रुपयों के लालच में एक दूसरे को धोखा देकर शादी की थी। अब युवक को पता चला कि उसने नहींे बल्कि युवती ने उसे धोखा दिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों ही एक दूसरे को धोखा दे रहे थे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड में आज से शुरू हुई मकानों की स्वगणना, ऑनलाइन भरें 33 सवाल

    April 10, 2026

    उत्तराखंड में महंगी सरकारी किताबों पर विवाद, NCERT से 80% तक ज्यादा कीमत

    April 9, 2026

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: बदरी-केदारनाथ में बर्फबारी, देहरादून में बारिश का अलर्ट

    April 8, 2026

    उत्तराखंड में खनन राजस्व ने बनाया इतिहास, धामी सरकार में 1200 करोड़ से ज्यादा आय

    April 7, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version