Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत-पाक तनाव के बीच साइबर अलर्ट, उत्तराखंड STF हाई अलर्ट मोड पर

    May 10, 2025

    Indo-Pak Conflict: 54 साल में पहली बार, समंदर से पाक पर भीषण वार; कराची पर कयामत की रात

    May 9, 2025

    Operation Sindoor: एयर स्ट्राइक के मद्देनज़र देहरादून एयरपोर्ट पर सुरक्षा बलों की तैनाती

    May 8, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, May 10
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»आज तक कोई केस नहीं हारा मैं…अपनी ही सरकार के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे सुब्रमण्यम स्वामी
    उत्तराखंड

    आज तक कोई केस नहीं हारा मैं…अपनी ही सरकार के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे सुब्रमण्यम स्वामी

    adminBy adminFebruary 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    आज तक कोई केस नहीं हारा मैं…अपनी ही सरकार के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे सुब्रमण्यम स्वामी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    हरिद्वार पहुंचे देश के पूर्व कानून मंत्री और सांसद डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर हरकी पैड़ी को कॉरिडोर के रूप में विकसित करने का कोई औचित्य नहीं है। कॉरिडोर निर्माण के लिए कई मंदिरों के भवनों में संशोधन करना पड़ सकता है जो ठीक नहीं है। कहा कि क्षेत्र में अच्छीयातायात व्यवस्था बने यह अधिक आवश्यक है। वहीं विधानसभा के कर्मियों को बर्खास्त करने के फैसले को गलत करार देते हुए उन्होंने इसे संविधान के आर्टिकल 14 का उल्लंघन बताया और मुख्यमंत्री धामी से कर्मियों को पुनः बहाल करने की मांग की।

    डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी दो दिवसीय दौरे पर आज हरिद्वार पहुंचे। यहां उत्तराखंड विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों के समर्थन में वार्ता करते हुए डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा में कर्मियों को नियुक्त कर 2001 से 2015 तक नियमित कर दिया गया, लेकिन इसके बाद 2016 से भर्ती हुए कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया। बिना कारण वर्ष 2016 के बाद के कर्मियों को बर्खास्त करना भारतीय संविधान के आर्टिकल 14 का उल्लंघन है। इसे सुप्रीम कोर्ट में ले जाने की रणनीति बनाएंगे। हालांकि उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जैसे 2001 से 2015 तक के कर्मियों को नियमित किया, इन बर्खास्त कर्मचारियों को बहाल कर नियमित करने का फैसला लेंगे। यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो सुप्रीम कोर्ट में सरकार हारेगी।

    डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने दावा किया कि आज तक जो भी केस मैने लड़े, सभी में जीत मिली है। इस मामले में भी बर्खास्त कर्मचारियों की जीत होगी। वे इस मामले में सीएम धामी को पत्र भी लिख चुके हैं। कहा कि एक ही संस्थान में एक ही प्रक्रिया से नियुक्ति पाने वाले कार्मिकों की वैधता में दो अलग-अलग निर्णय कैसे हो सकते हैं। कुछ लोगों की नियुक्ति को अवैध बताने के बाद भी बचाया गया, जबकि कुछ को अवैध करार कर बर्खास्त भी कर दिया गया। यह कार्यवाही कहीं से भी उचित नहीं लगती है।

     

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    30 जून से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा

    April 22, 2025

    उत्तराखंड: ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत, वन विभाग के मचा हड़कंप

    April 16, 2025

    गड्डामुक्त सड़क, पेयजल व वनाग्नि नियंत्रण पर विशेष फोकस करें- सीएम

    April 7, 2025

    वक्फ बिल को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने- सामने

    April 4, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version