Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»चारधाम यात्रा: अब एडवांस बुकिंग कर सकेंगे श्रद्धालु, 21 फरवरी शुरू होगा ऑनलाइन पंजीकरण
    उत्तराखंड

    चारधाम यात्रा: अब एडवांस बुकिंग कर सकेंगे श्रद्धालु, 21 फरवरी शुरू होगा ऑनलाइन पंजीकरण

    adminBy adminFebruary 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी है। गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने ऋषिकेश में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ चारधाम यात्रा सीजन की पहली बैठक की। इस बैठक के दौरान पूर्व में यात्रा के दौरान आई समस्याओं और उनके निराकरण के साथ व्यवस्था तैयार करने पर चर्चा की गई। आपको बता दें कि इस दौरान तय किया गया कि यात्रा के लिए पंजीकरण 21 फरवरी से शुरू होंगे। इसके पंजीकरण के लिए ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन व्यवस्था भी की जाएगी। साथ ही यह भी तय किया गया कि परिवहन और पर्यटन विभाग के एक ही एप से पंजीकरण करवाया जाएगा। गत वर्ष दो एप से पंजीकरण होने के चलते यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी।

    पहली बार यात्रा शुरू होने से दो माह पहले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए एडवांस बुकिंग शुरू की जा रही है। इससे बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालु यात्रा का प्लान बनाकर पंजीकरण कर सकते हैं। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने से यात्रा पंजीकरण के लिए 21 फरवरी से पर्यटन विभाग की वेबसाइट खुल जाएगी। जब तक गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की मंदिर समितियों की ओर से औपचारिक घोषणा नहीं की जाती है तब तक बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण किया जाएगा। जैसे की गंगोत्री व यमुनोत्री मंदिर समितियों की ओर से तिथि घोषित की जाती है। उसी दिन इन धामों के लिए श्रद्धालु पंजीकरण कर सकेंगे।

    साल 2022 में कोरोनाकाल के दो साल बाद बिना बंदिशों के चली चारधाम यात्रा ने पिछले साल नया रिकॉर्ड बनाया था। बताते चलें कि पहली बार चारों धामों में करीब 46 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। इसके साथ हीं 19 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही चारधाम यात्रा का समापन हो गया था। बता दें कि पिछले साल बदरीनाथ धाम में 17 लाख 60 हजार 646 श्रद्धालु पहुंचे थे। तो वहीं, रिकॉर्ड संख्या में गंगोत्री धाम में 624451 तीर्थ यात्री पहुंचे जबकि यमुनोत्री धाम में 485635 तीर्थ यात्री दर्शन के लिए पहुंचे। केदारनाथ यात्रा की बात करें तो रिकॉर्ड के अनुसार 15 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे। जबकि यात्रा से 211 करोड़ का कारोबार हुआ था।

    chardham yatra devbhumi news devbhumi samachar online registration pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

    February 9, 2026

    विकासनगर में दर्दनाक हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

    February 3, 2026

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक लगी मुहर

    January 28, 2026

    उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version