Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026

    12 दिन तक भगवा रंग में रंगा रहा हरिद्वार, 4 करोड़ 80 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल; सफाई अभियान शुरू

    August 12, 2026

    सात समंदर पार से बागेश्वर पहुंची पत्नी, अमेरिकी पति की आखिरी इच्छा को दिया अंतिम रूप

    August 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, August 14
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»खेल»भारतीय क्रिकेट ने रचा इतिहास… टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों ही फोर्मेट में बनी नंबर 1 टीम
    खेल

    भारतीय क्रिकेट ने रचा इतिहास… टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों ही फोर्मेट में बनी नंबर 1 टीम

    adminBy adminFebruary 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    भारतीय क्रिकेट ने रचा इतिहास… टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों ही फोर्मेट में बनी नंबर 1 टीम
    Rohit Sharma (Captain) of India celebrates the wicket of Dhananjaya de Silva Vice-Captain of Sri Lanka during day two of the first test match between India and Sri Lanka held at the Punjab Cricket Association IS Bindra Stadium, Mohali on the 5th March 2022 Photo by Deepak Malik / Sportzpics for BCCI
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच ICC द्वारा बुधवार को जारी की गई ताजा रैंकिंग में टीम इंडिया टेस्ट फॉर्मेट में नंबर-1 बन गई है. यह ऐतिहासिक इसलिए है क्योंकि टीम इंडिया इस वक्त टी-20, वनडे और टेस्ट तीनों ही फॉर्मेट में रैंकिंग में नंबर-1 पायदान पर है.  भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई भी एक टीम एक ही वक्त पर तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 के पायदान पर हो और यह इतिहास भारतीय टीम ने रचा है. कप्तान रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या की अगुवाई में टीम इंडिया ने यह इतिहास रचा है.

    दरसल आईसीसी द्वारा हर बुधवार को ताजा रैंकिंग जारी की जाती है. नागपुर टेस्ट खत्म होने के बाद यह पहला मौका था जब रैंकिंग अपडेट हुई है, यही वजह है कि टीम इंडिया को यहां बंपर फायदा हुआ है. अब टेस्ट में भारत के 115 रेटिंग्स प्वाइंट हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया नंबर-2 पर पहुंच गया है और उसके 111 रेटिंग्स प्वाइंट हैं. भारतीय क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार ही हुआ है जब टीम एक साथ तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बनी हो. भारतीय टीम टी-20 और वनडे फॉर्मेट में पहले से ही नंबर-1 पायदान पर थी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया टेस्ट में नंबर-2 पर थी लेकिन नागपुर में पारी और 132 रनों से मिली जीत के बाद यहां भी भारत नंबर-1 बन गया.

    cricket india cricket team india team ranking
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    2nd ODI- इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराकर सीरीज की 1-1 से बराबर

    July 17, 2026

    क्या लॉर्ड्स में खत्म होगा रोहित शर्मा का सफर? माता-पिता पहुंचे लंदन, संन्यास की अटकलें तेज

    July 17, 2026

    महायुद्ध की घड़ी! एम्बाप्पे vs यामाल, दुनिया की निगाहें FIFA World Cup सेमीफाइनल पर

    July 14, 2026

    भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज

    July 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version