Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, May 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»तुर्की भूकंप: मलबे में दबा मिला उत्तराखंड के युवक का शव, हाथ पर गुदे ओम से हुई पहचान
    उत्तराखंड

    तुर्की भूकंप: मलबे में दबा मिला उत्तराखंड के युवक का शव, हाथ पर गुदे ओम से हुई पहचान

    adminBy adminFebruary 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    तुर्की भूकंप: मलबे में दबा मिला उत्तराखंड के युवक का शव, हाथ पर गुदे ओम से हुई पहचान
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    तुर्की में बीते दिनों आए भूकंप ने कई इलाकों में तबाही मचा दी है। अभी भी तुर्की के कई इलाके ऐसे हैं जहां राहत और बचाव कार्य जारी है। तुर्की के मलत्या में चल रहे ऐसे ही एक राहत कार्य के दौरान भारतीय मूल के युवक का शव मलबे से मिला है। तुर्की में भारतीय दूतावास फिलहाल शव को स्वदेश वापस लाने को लेकर तैयारियां कर रहा है। भारतीय दूतावास के अनुसार मृतक युवक की पहचान विजय कुमार के रूप में की गई है। विजय उत्तराखंड का रहने वाला था और बिजनेस ट्रिप पर कुछ दिन पहले तुर्की गया था। विजय उत्तराखंड के कोटद्वार जिले का रहने वाला था।

    जयहरीखाल ब्लॉक के ग्राम दकसुण, हाल निवासी नेगी चौक पदमपुर सुखरो कोटद्वार निवासी विजय कुमार गौड़ (36) पुत्र स्व। रमेश चंद्र गौड़ बेंगलुरू की ऑक्सीप्लांट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में नौकरी करता था। 22 जनवरी को वह कंपनी के काम से तुर्किये गया था। वह तुर्किये के ‘होटल अवसर’ में ठहरा हुआ था। छह फरवरी की सुबह 4:00 बजे आए भूकंप में उसका होटल भी ध्वस्त हो गया था। तब से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। विजय के रिश्तेदार विमल ध्यानी ने बताया कि शनिवार शाम को दूतावास की ओर से विजय के परिजनों को एक व्यक्ति के शव की फोटो भेजी गई।

    उसके हाथ पर ओम गुदा होने पर उसकी शिनाख्त हुई। बताया कि खोज के दौरान होटल की दूसरी मंजिल में विजय का सामान मिला और ग्राउंड फ्लोर पर मलबे में दबा हुआ उसका शव बरामद हुआ है। संभवत: भूकंप आने के बाद वह होटल से बाहर भाग रहा था तभी वह ध्वस्त होते होटल के मलबे में दब गया। शनिवार को होटल से विजय का शव इस्तांबुल लाया जाएगा। इसके बाद वहां से दिल्ली और उसके बाद कोटद्वार लाया जाएगा।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ तुर्की भूकंप देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार विजय कुमार गौड़
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version