Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»कहीं फिर से कोरोना की आहट तो नहीं, अटल उत्कृष्ट विद्यालय में संक्रमण, 16 की रिपोर्ट पॉजिटिव
    उत्तराखंड

    कहीं फिर से कोरोना की आहट तो नहीं, अटल उत्कृष्ट विद्यालय में संक्रमण, 16 की रिपोर्ट पॉजिटिव

    adminBy adminFebruary 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    कहीं फिर से कोरोना की आहट तो नहीं, अटल उत्कृष्ट विद्यालय में संक्रमण, 16 की रिपोर्ट पॉजिटिव
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर क्षेत्र के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सलौंज के नौ छात्र छात्राओं सहित 16 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद सभी कोरोना संक्रमितों को होम आईसोलेट कर दिया गया है। जिले में कोरोना की दस्तक से लोगों में हड़कंप मच गया है। कोरोना संक्रमण की चपेट में आए इंटर कॉलेज सलौंज में 12 से ज्यादा छात्र छात्राओं को तेज बुखार और सर्दी जुखाम के चलते छुट्टी दे दी गई थी। शुरुआती दौर में इन लक्षणों को वायरल समझा रहा था। लेकिन कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से क्षेत्र में डर का माहौल है। अभिभावकों और शिक्षकों ने कुछ दिन तक स्कूल को बंद करने और शिक्षकों के साथ साथ सभी बच्चों की कोरोना जाँच की मांग की है।

    नौ स्कूली छात्र छात्राओं और राजकीय उप जिला चिकित्सालय सोमेश्वर के सात लोगो के कोरोना संक्रमित होने के बाद से ही लोगो को होम आइसोलेशन की सलाह दी है। दो विद्यालयों में 42 बच्चे वायरल से ग्रसित मिले हैं। इनमें से 14 बच्चे गंभीर मिले जिन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी गई है। स्कूल प्रबंधन की सूचना पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम जीआईसी सलौज और हाईस्कूल सोमेश्वर पहुंची। इस दौरान जीआईसी सलौज में 70 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। इनमें से 24 बच्चे सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित मिले जिनकी हालत गंभीर थी।

    हाईस्कूल में हुए 80 बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण में 14 बच्चे गंभीर बीमार मिले। डॉ. आनंद तिवारी ने बताया कि इन बच्चों में सर्दी, जुकाम, बुखार के गंभीर लक्षण मिले। ऐसे में स्कूल प्रबंधन को गंभीर बच्चों को घर पर ही आराम कराने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि चिंता की बात नहीं है। यदि बच्चे कुछ समय घर पर रहकर आराम करें तो वे जल्द स्वस्थ होंगे। उन्हें दवा दी गई है। विभागीय टीम समय-समय पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। उनके साथ डॉ. अक्षय भी बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण में मौजूद रहे।

    corona corona uttarakhand devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026

    मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version