Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड ने रचा नया कीर्तिमान, 98 प्रतिशत से अधिक साक्षरता के साथ राष्ट्रीय पहचान की ओर

    June 18, 2026

    11 साल से अटकी 15 हजार करोड़ की किशाऊ परियोजना… हिमाचल की सहमति, उत्तराखंड को बड़ी राहत

    June 17, 2026

    देहरादून: बैरागीवाला में तनाव के बाद 25 से अधिक मुस्लिम परिवारों ने छोड़े घर, गांव में पसरा सन्नाटा

    June 16, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, June 19
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड में शिक्षक ने 9 साल के छात्र को बेरहमी से पीटा, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत!
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में शिक्षक ने 9 साल के छात्र को बेरहमी से पीटा, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत!

    adminBy adminDecember 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड में शिक्षक ने 9 साल के छात्र को बेरहमी से पीटा, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत!
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां भगवानपुर के रहमानिया इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले 9 साल के छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने स्कूल संचालक पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।भगवानपुर कस्बा निवासी नसीम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पोता अली (9) कस्बे के एक इंटर कॉलेज में कक्षा तीन में पढ़ता था। नौ दिसंबर को भी वह पढ़ने गया था। वहां किसी बात को लेकर स्कूल संचालक जीशान अली ने उसे बुरी तरह पीट दिया। उसके कान और मुंह से लगातार खून बहने लगा। आगे पढ़ें:

    छात्र के परिजनों ने पहले तो उसे सहारनपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने छात्र की हालत गंभीर देखते हुए उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। मंगलवार देर रात इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई। भगवानपुर थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि छात्र की मामले में भगवानपुर निवासी आरोपी जीशान अली के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने जानकारी दी है कि छात्र की मौत सिर में चोट लगने के कारण हुई है। मामले की जांच की जा रही है

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड ने रचा नया कीर्तिमान, 98 प्रतिशत से अधिक साक्षरता के साथ राष्ट्रीय पहचान की ओर

    June 18, 2026

    11 साल से अटकी 15 हजार करोड़ की किशाऊ परियोजना… हिमाचल की सहमति, उत्तराखंड को बड़ी राहत

    June 17, 2026

    देहरादून: बैरागीवाला में तनाव के बाद 25 से अधिक मुस्लिम परिवारों ने छोड़े घर, गांव में पसरा सन्नाटा

    June 16, 2026

    देहरादून में अधिवक्ता सोहेल हारून हत्याकांड का खुलासा, छोटे भाई ने ही ली बड़े भाई की जान

    June 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version