Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ब्रिक्स सम्मेलन में चमका उत्तराखंड, आपदा प्रबंधन मॉडल की वैश्विक मंच पर सराहना

    June 8, 2026

    उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IPS और 5 PPS अधिकारियों के दायित्व बदले

    June 6, 2026

    PM Surya Ghar योजना में उत्तराखंड का जलवा, चार श्रेणियों में देशभर में प्रथम स्थान

    June 5, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, June 10
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»देहरादून के अभिमन्यु ईश्वरन को भारतीय टेस्ट टीम में जगह कप्तान रोहित शर्मा की लेंगे जगह
    उत्तराखंड

    देहरादून के अभिमन्यु ईश्वरन को भारतीय टेस्ट टीम में जगह कप्तान रोहित शर्मा की लेंगे जगह

    adminBy adminDecember 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    देहरादून के अभिमन्यु ईश्वरन को  भारतीय टेस्ट टीम में जगह कप्तान रोहित शर्मा की लेंगे जगह
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    बांग्लादेश दौरे पर भारतीय टीम ने वनडे सीरीज पहले ही गंवा दी है। साथ ही कप्तान रोहित शर्मा दूसरे वनडे मैच में अंगूठे पर चोट लगवाकर तीसरे मैच से बाहर हो चुके हैं। अब रोहित के टेस्ट सीरीज से भी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। फिलहाल, रोहित मुंबई लौटने की तैयारी में हैं। रोहित शर्मा की जगह टेस्ट सीरीज़ में अभिमन्यु ईश्वरन को मौका मिल सकता है। 27 साल के अभिमन्यु ईश्वरन इस वक्त बांग्लादेश दौरे पर ही हैं और भारतीय-ए टीम की कमान संभाल रहे हैं। उन्होंने लगातार टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। यही वजह भी है कि अभिमन्यु को ही रोहित की जगह टेस्ट सीरीज के लिए रिप्लेस किया जा सकता है।

    क्रिकेट के जानकारों का कहना है कि अभिमन्यु ने बांग्लादेश के खिलाफ अंडर-19 में कप्तान के रूप में लगातार दो शतक लगाकर मजबूत दावेदारी पेश की थी। उन्हें इसी प्रदर्शन का इनाम मिला है। रविवार को उनके भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने की सूचना मिलते ही घर पर बधाइयों का तांता लगा रहा। अभिमन्यु के पिता आरपी ईश्वरन का कहना है कि इस पल का उन्हें बेसब्री से इंतजार था। बेटे से ढेर सारी उम्मीदें हैं। टीम इंडिया में शामिल होकर वह अपने बेहतर प्रदर्शन से इनको पूरा करेगा। कि अभिमन्यु ने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। बता दें कि 27 वर्षीय अभिमन्यु ने मात्र सात वर्ष की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। प्रथम श्रेणी में उनका एवरेज 44 से अधिक है।

    इस स्टार खिलाड़ी का पूरा नाम अभिमन्यु रंगननाथनपरमेश्वरन ईश्वरन है। उनका जन्म 6 सितंबर, 1995 में उत्तराखंड के देहरादून में हुआ था। हालांकि अभिमन्यु घरेलू क्रिकेट में बंगाल टीम के लिए खेलते हैं। अभिमन्यु शानदार बल्लेबाज के साथ लेगब्रेक स्पिनर भी हैं। यानी वह भारतीय टीम को ऑलराउंडर प्रदर्शन कर जीत दिलाने में सक्षम भी है। भारतीय टीम ने जब 2011 में अपना दूसरा वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीता था, तब अभिमन्यु महज 15 साल के थे। उनके पिता आरपी ईश्वरन सीए हैं। अभिमन्यु के पिता ने कई साल पहले पुरकुल गांव में अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी की स्थापना की थी। इसी एकेडमी में अभिमन्यु ने भी क्रिकेट सीखा है। इसके बाद वह दिल्ली आए और फिर यहां से बंगाल का रुख किया। वह बंगाल टीम की कमान भी संभाल चुके हैं।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar अभिमन्यु ईश्वरन उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    ब्रिक्स सम्मेलन में चमका उत्तराखंड, आपदा प्रबंधन मॉडल की वैश्विक मंच पर सराहना

    June 8, 2026

    उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IPS और 5 PPS अधिकारियों के दायित्व बदले

    June 6, 2026

    PM Surya Ghar योजना में उत्तराखंड का जलवा, चार श्रेणियों में देशभर में प्रथम स्थान

    June 5, 2026

    राहुल गांधी आज भरेंगे उत्तराखंड चुनाव का बिगुल, अल्मोड़ा में रैली तो पौड़ी में सैनिकों से मुलाकात

    June 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version