Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    तीलू रौतेली पुरस्कार 2026: इन 13 महिलाओं के नामों पर लगी मुहर, 8 अगस्त को CM धामी करेंगे सम्मानित

    August 7, 2026

    कॉमनवेल्थ में देहरादून की बेटी उन्नति का जलवा, कांस्य जीतकर बढ़ाया भारत का मान

    August 6, 2026

    देहरादून: रिस्पना बाढ़ क्षेत्र से हटेंगे 324 परिवार, अंतिम नोटिस के बाद होगी ध्वस्तीकरण कार्रवाई

    August 5, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, August 7
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: पहाड़ में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: पहाड़ में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    adminBy adminDecember 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: पहाड़ में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    राज्य में पारिवारिक कलह की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। पारिवारिक कलह की ऐसी ही दुखद खबर आज राज्य के चमोली जिले से सामने आ रही है, जहां एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया है कि मृतका विवाहिता का शव राजस्व पुलिस को घर के पंखे में फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजस्व पुलिस विभाग की टीम मामले की तहकीकात में जुट गई है। उधर दूसरी ओर मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए राजस्व पुलिस में तहरीर दे दी है और मामले में हत्यारोपियों पर कार्रवाई करते हुए इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है। आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने फेसबुक पर लगाया 50 हजार का जुर्माना, 16 फरवरी तक मांगा जवाब, जानिये पूरा मामला

    प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के चमोली जिले के नारायणबगड़ तहसील क्षेत्र के नामतोल गांव की निशा पत्नी पूरण सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस संबंध में निशा के भाई पदम सिंह ने राजस्व उपनिरीक्षक को मामले में तहरीर देते हुए बताया है कि निशा की शादी वर्ष 2018 में पूरण सिंह से हुई थी। उन्होंने पूरण सिंह पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा है कि पूरण सिंह ने दूसरी शादी कर ली थी, जिसके बाद से निशा को लगातार प्रताड़ित कर रहा था और इसी कारण उसने निशा की हत्या भी करी है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    तीलू रौतेली पुरस्कार 2026: इन 13 महिलाओं के नामों पर लगी मुहर, 8 अगस्त को CM धामी करेंगे सम्मानित

    August 7, 2026

    कॉमनवेल्थ में देहरादून की बेटी उन्नति का जलवा, कांस्य जीतकर बढ़ाया भारत का मान

    August 6, 2026

    देहरादून: रिस्पना बाढ़ क्षेत्र से हटेंगे 324 परिवार, अंतिम नोटिस के बाद होगी ध्वस्तीकरण कार्रवाई

    August 5, 2026

    तीलू रौतेली पुरस्कार 2026: 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित सीएम धामी

    August 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version