Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026

    12 दिन तक भगवा रंग में रंगा रहा हरिद्वार, 4 करोड़ 80 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल; सफाई अभियान शुरू

    August 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, August 14
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»ग्रामीण बैंक डीडीहाट के शाखा प्रबंधक और कैशियर लापता , मचा हड़कंप
    उत्तराखंड

    ग्रामीण बैंक डीडीहाट के शाखा प्रबंधक और कैशियर लापता , मचा हड़कंप

    adminBy adminNovember 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    ग्रामीण बैंक डीडीहाट के शाखा प्रबंधक और कैशियर लापता , मचा हड़कंप
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से एक बड़ी खबर है। ग्रामीण बैंक डीडीहाट शाखा के प्रबंधक और कैशियर के अचानक लापता होने से हड़कंप मच पड़ा। आनन फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद दोनों की काफी तलाश भी की गई। इसी दौरान उनका वाहन कनालीछीना थाना क्षेत्रांतर्गत खिरचना पुल के पास गहरी खाई में गिरा मिला। हादसे में दोनों लोगों की मौत हो गई। जिससे हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्रामीण बैंक डीडीहाट शाखा के शाखा प्रबंधक रविकांत मेहता और कैशियर त्रिवेणी महादेव अन्य कर्मचारियों के साथ हल्द्वानी में आयोजित एक ईवेंट में प्रतिभाग करने के बाद रविवार रात को पिथौरागढ़ पहुंचे। जहां पर पिथौरागढ़ के कर्मियों को उतार कर अपनी निजी कार से रात करीब साढ़े 10 बजे डीडीहाट को रवाना हुए। लेकिन डीडीहाट पहुंचे नहीं। आगे पढ़ें:

    सोमवार सुबह 10 बजे तक बैंक नहीं पहुंचने पर बैंक कर्मियों ने उनके मोबाइल नंबर पर फोन मिलाया तो दोनों के फोन स्विच ऑफ आ रहे थे। त्रिवेणी माधव पलड़िया के चचेरे भाई कृष्ण चंद्र पलड़िया ने कोतवाली पिथौरागढ़ में दोनों के लापता होने की सूचना दी। इधर मैनेजर और कैशियर के लापता होने से बैंक कर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डीडीहाट और कनालीछीना की थाना पुलिस खोजबीन में जुट गई । खोजबीन के बाद लोकेशन खिरचना मंदिर से हचीला के बीच मिली है।खोजबीन में उनकी कार UK04AE-7634 कनालीछीना क्षेत्रांतर्गत खिरचना पुल के पास गहरी खाई में गिरी हुई पाई गई। जिसमें दोनों व्यक्तियों की मौत हो चुकी थी।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026

    12 दिन तक भगवा रंग में रंगा रहा हरिद्वार, 4 करोड़ 80 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल; सफाई अभियान शुरू

    August 12, 2026

    सात समंदर पार से बागेश्वर पहुंची पत्नी, अमेरिकी पति की आखिरी इच्छा को दिया अंतिम रूप

    August 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version