Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से CM Dhami की मुलाकात… गौचर व चिन्यालीसौड़ के लिए हवाई सेवा जल्द
    Uncategorized

    केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से CM Dhami की मुलाकात… गौचर व चिन्यालीसौड़ के लिए हवाई सेवा जल्द

    adminBy adminNovember 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से CM Dhami की मुलाकात… गौचर व चिन्यालीसौड़ के लिए हवाई सेवा जल्द
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान रविवार को केंद्रीय मंत्री सिंधिया से मिलकर उत्तराखंड में हवाई सेवा की मजबूती पर चर्चा की। सीएम ने चिन्यालीसौड़ व गौचर से छोटे एयरक्राफ्ट की सेवाएं शुरू करने का अनुरोध किया। सिंधिया ने इससे सहमति जताते हुए उड़ान योजना के अगले टेंडर में सर्वे के बाद दोनों रूटों पर सेवा शुरू करने की बात कही। सिंधिया ने बताया, पिथौरागढ़ से फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट सेवा शुरू करने को संबंधित एयरलाइन को कार्य आदेश जारी कर दिया है।

    इस दौरान मुख्यमंत्री ने पवनहंस को पिथौरागढ़ हेलीसेवा को नियमित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया। धामी ने कहा,पंतनगर एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के तौर पर विकसित करने को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की सर्वे रिपोर्ट दिसंबर में मिल सकती है। इसके बाद प्राथमिकता के आधार पर पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार किया जाए। इसी तरह जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तार के लिए फिजिबिलिटी रिपोर्ट जल्द तैयार कराई जाए। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में एयर कनेक्टिविटी मजबूती करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया।

    जौलीग्रांट एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के मानकों के अनुरूप उच्चीकृत करने व विस्तारीकरण के लिए जरूरी भूमि का सर्वे एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया ने करना है। उन्होंने सर्वे जल्द कराने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में हवाई सेवाओं को मजबूती प्रदान करने के लिए केंद्र से लगातार मिल रहे सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री का आभार भी प्रकट किया।

    cm dhami devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026

    “राहुल गांधी का भी टिकट पक्का नहीं”—कांग्रेसी नेता का बयान वायरल, भाजपा को मिला तंज का मौका

    February 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version