Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में श्रमिक आंदोलन हुआ उग्र, पत्थरबाजी के बाद लागू हुई धारा 163

    May 18, 2026

    रुद्रप्रयाग पुलिस का बड़ा खुलासा, चारधाम यात्रा में ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग पर कार्रवाई

    May 17, 2026

    देहरादून में SSC परीक्षा नकल गिरोह का बड़ा खुलासा, STF ने मास्टरमाइंड के साथी को दबोचा

    May 17, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, May 18
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»6 करोड़ है हाकम की संपत्ति, कुर्की के लिए STF ने डीएम को भेजी रिपोर्ट
    उत्तराखंड

    6 करोड़ है हाकम की संपत्ति, कुर्की के लिए STF ने डीएम को भेजी रिपोर्ट

    adminBy adminNovember 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    6 करोड़ है हाकम की संपत्ति, कुर्की के लिए STF ने डीएम को भेजी रिपोर्ट
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की ओर से कराई गई स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में घोटाले के सरगना हाकम सिंह रावत की छह करोड़ रुपये की चल- अचल संपत्ति का पता चला है। एसटीएफ ने आरोपित की कुर्की के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी है। वहीं गैंगस्टर के अन्य 20 आरोपितों की संपत्ति का आकलन करने के लिए टीमें कुमाऊं और उत्तर प्रदेश भेजी गई हैं। जिला प्रशासन के सहयोग से उनकी चल-अचल संपत्ति का आकलन किया जा रहा है।

    बता दें कि पेपर लीक मामले में उत्तरकाशी के जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह का नाम आया था। एसटीएफ ने हाकम सिंह को विदेश से आते ही 13 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद हाकम और उसके अन्य साथियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि हाकम सिंह के पास अवैध रूप से कमाए गए धन से अर्जित की गईं लगभग छह करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियां हैं। एक्ट की धारा 14 के तहत इन संपत्तियों को राज्य सरकार जब्त कर सकती है। इसके लिए देहरादून जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। जल्द ही उसकी संपत्तियों को जब्त किया जाएगा।

    सरकारी नौकरियों की खरीद-फरोख्त करने वाले हाकम सिंह के तीन रिजॉर्ट उत्तरकाशी प्रशासन ध्वस्त कर चुका है। सेब के एक बाग को भी उद्यान विभाग ने कब्जे में ले लिया था। इसके अलावा उत्तरकाशी में अन्य संपत्तियों की जांच भी की जा रही है। जल्द ही उसकी और संपत्तियों पर भी बुलडोजर चल सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश के बाद की जा रही जांच के तहत स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा घोटाले में एसटीएफ अब तक 42 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। एसटीएफ की ओर से भर्ती घोटाले के मुख्य 21 आरोपितों के विरुद्ध गैंगस्टर के तहत मुकदमा भी दर्ज किया गया है। इनकी संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया चल रही है।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार हाकम सिंह रावत
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में श्रमिक आंदोलन हुआ उग्र, पत्थरबाजी के बाद लागू हुई धारा 163

    May 18, 2026

    रुद्रप्रयाग पुलिस का बड़ा खुलासा, चारधाम यात्रा में ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग पर कार्रवाई

    May 17, 2026

    देहरादून में SSC परीक्षा नकल गिरोह का बड़ा खुलासा, STF ने मास्टरमाइंड के साथी को दबोचा

    May 17, 2026

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version