Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: गोल्डन ब्वॉय लक्ष्य को मिलेगा प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड… राष्ट्रमंडल खेलों में जीता था गोल्ड मैडल
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: गोल्डन ब्वॉय लक्ष्य को मिलेगा प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड… राष्ट्रमंडल खेलों में जीता था गोल्ड मैडल

    adminBy adminNovember 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: गोल्डन ब्वॉय लक्ष्य को मिलेगा प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड… राष्ट्रमंडल खेलों में जीता था गोल्ड मैडल
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का नाम बड़े खिलाड़ियों की सूची में जुड़ने वाला है। भारत के लिए अल्मोड़ा के रहने वाले लक्ष्य सेन ने राष्ट्रमंडल खेलों गोल्ड मेडल जीता था। अर्जुन अवॉर्ड मिलने की जानकारी लक्ष्य ने ट्वीट कर दी। उन्होंने इसे अपने दादा जी को समर्पित किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में से एक के रूप में घोषित किए जाने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह ऐसा संयोग है कि इन पुरस्कारों की घोषणा 14 नवंबर को की जाती है, ठीक उसी दिन जब मेरे प्यारे दादा स्वर्गीय श्री सी.एल. सेन 2013 में हमें छोड़कर चले गए थे। दादाजी, यह आपके लिए है।

    हाल ही में हुए कॉमनवेल्थ खेल 2022 में बैडमिंटन के पुरुष एकल फाइनल मुकाबले में लक्ष्य ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। उन्होंने पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में खेला और सीधा गोल्ड मेडल हासिल किया था। लक्ष्य बचपन में पिता व कोच डीके सेन चार बजे स्टेडियम निकल जाते थे। उनकी मां शिक्षिका थीं। 3 साल की उम्र में पिता ने लक्ष्य को एकेडमी ले जाना शुरू किया। इसके बाद लक्ष्य ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल जीता, जर्मन ओपन में सिल्वर मेडल, आल इंग्लैंड टूर्नामेंट में सिल्वर, दिल्ली में हुए इंडिया ओपन में गोल्ड मेडल और थॉमस कप में टीम को गोल्ड मेडल मिला था।

    लक्ष्य सेन की प्रमुख उपलब्धियां

    – विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2021 स्पेन – कांस्य पदक।

    – ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 इंग्लैंड – रजत पदक।

    – इंडिया इंटरनेशनल सुपर सीरीज 2022 दिल्ली – स्वर्ण पदक।

    – पोलिश ओपन 2019- रजत पदक।

    – योनेक्स बेल्जियम इंटरनेशनल 2019 – स्वर्ण पदक।

    – योनेक्स डच ओपन 2019 – स्वर्ण पदक।

    – सारलोलकस ओपन 2019 सारबरूकेन – स्वर्ण पदक।

    – स्कॉटिश ओपन ग्लासगो 2019 – स्वर्ण पदक।

    – बांग्लादेश इंटरनेशनल चैलेंज 2019 – स्वर्ण पदक।

    – योनेक्स डच ओपन 2021 – रजत पदक।

    – विक्टर डेनमार्क ओपन 2021 – कांस्य पदक।

    devbhumi news devbhumi samachar lakshya sen pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar अर्जुन अवॉर्ड उत्तराखंड न्यूज़ गोल्डन ब्वॉय देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version