Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून ननूरखेड़ा शिक्षा निदेशालय विवाद: चार आरोपी हिरासत में, हिस्ट्रीशीटर कल्ली रडार पर

    February 23, 2026

    हरिद्वार के बुग्गावाला में लग सकता है उत्तराखंड का पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट

    February 21, 2026

    हरिद्वार में अर्धकुंभ की उलटी गिनती शुरू, मुख्यमंत्री करेंगे विकास कार्यों की शुरुआत

    February 21, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, February 23
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»धूमधाम से मनाया गया शक्ति, विजय और शांति की देवी “माँ बगुलामुखी” का स्थापना दिवस
    उत्तराखंड

    धूमधाम से मनाया गया शक्ति, विजय और शांति की देवी “माँ बगुलामुखी” का स्थापना दिवस

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalJanuary 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    “पीताम्बरा शक्तिपीठ” माजरी मॉफी, मोहकमपुर में किया गया विशाल भण्डारे का आयोजन

    आचार्य राकेश नौटियाल ने कहा “माँ बगुलामुखी” की आराधना भक्तों को हर परिस्थिति में करती है मजबूती प्रदान

    देहरादून। मजारी माफी, मोहकमपुर स्थित पीताम्बरा शक्तिपीठ में “माँ बगुलामुखी” का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। इस पवित्र अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन की शुरुआत प्रातःकाल विशेष पूजा-अर्चना और हवन से हुई, जिसमें भक्तों ने अपनी श्रद्धा के साथ हिस्सा लिया। मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया था, जो हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रहा था। श्रद्धालुओं के लिए भण्डारे में स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई थी। भण्डारे का संचालन स्थानीय समाजसेवकों और मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा किया गया।

    आचार्य प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य राकेश नौटियाल ने बताया कि “माँ बगुलामुखी” के आशीर्वाद से हर साल स्थापना दिवस के अवसर पर यह आयोजन भक्ति और समर्पण के साथ किया जाता है। उन्होंने कहा आयोजन में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित सभी आयु वर्ग के लोग बढ़-चढ़कर शामिल हुए।

    आचार्य प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य राकेश नौटियाल जी ने बताया कि यह आयोजन न केवल श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत बना बल्कि सामुदायिक सौहार्द का संदेश भी दिया। माँ बगुलामुखी के स्थापना दिवस पर हुआ यह विशाल भण्डारा न केवल धार्मिक, बल्कि सामाजिक एकता का प्रतीक बन गया।

    आचार्य प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य राकेश नौटियाल जी ने बताया कि माँ बगुलामुखी, दस महाविद्याओं में आठवीं स्थान पर विराजमान, शक्ति और विजय की अधिष्ठात्री देवी हैं। इन्हें “पीताम्बरा देवी” के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इनका प्रमुख रंग पीला है, जो ऊर्जा, समृद्धि और विजय का प्रतीक है। देवी का स्वरूप अत्यंत आकर्षक और तेजस्वी है। पीले वस्त्र धारण किए, माँ अपने भक्तों को दुष्ट शक्तियों से बचाने और उनकी मनोकामनाओं को पूर्ण करने का आशीर्वाद देती हैं।

    माँ बगुलामुखी की उपासना तंत्र साधना में विशेष महत्व रखती है। ऐसा माना जाता है कि उनकी पूजा से शत्रुओं का नाश होता है और वाणी, बुद्धि तथा विजय की प्राप्ति होती है। विशेष रूप से, जीवन में आने वाली बाधाओं, विवादों और अदालती मामलों में उनकी आराधना अद्भुत परिणाम देती है।

    माँ की पूजा में पीले फूल, हल्दी, और विशेष मंत्रों का प्रयोग होता है। भक्तों का विश्वास है कि माँ बगुलामुखी अपने आशीर्वाद से न केवल शत्रु पर विजय दिलाती हैं, बल्कि आध्यात्मिक उन्नति भी प्रदान करती हैं। माँ का प्रमुख मंदिर दतिया (मध्य प्रदेश) स्थित पीताम्बरा पीठ है, जो देशभर में विख्यात है। माँ बगुलामुखी की आराधना शक्ति, विजय और शांति का प्रतीक है, जो भक्तों को हर परिस्थिति में मजबूती प्रदान करती है

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

    February 9, 2026

    विकासनगर में दर्दनाक हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

    February 3, 2026

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक लगी मुहर

    January 28, 2026

    उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version