Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»अल्मोड़ा»उत्तराखण्ड: घास लेने गई महिला को बाघ ने बुरी तरह घायल, क्षेत्र में दहशत का माहौल
    अल्मोड़ा

    उत्तराखण्ड: घास लेने गई महिला को बाघ ने बुरी तरह घायल, क्षेत्र में दहशत का माहौल

    adminBy adminNovember 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखण्ड: घास लेने गई महिला को बाघ ने बुरी तरह घायल, क्षेत्र में दहशत का माहौल
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    राज्य में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन राज्य के किसी ना किसी हिस्से से मानव वन्य जीव संघर्ष की खबरें सामने आ रही है। ऐसी ही एक खबर आज राज्य के अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है जहां खेत में घास लेने गई एक महिला पर बाघ ने एकाएक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वो तो गनीमत रही कि चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर बाघ, महिला को उसी हालत में छोड़कर जंगल की ओर भाग गया अन्यथा परिणाम और भी अधिक भयावह हो सकता था। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पहले महिला को रामनगर और फिर वहां से नाज़ुक हालत को देखते हुए काशीपुर रेफर कर दिया गया है। इस हादसे की खबर से जहां पीड़ित महिला के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है वहीं पूरे क्षेत्र में भी दहशत का माहौल है। आगे पढ़ें:

    प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के सल्ट ब्लाक के सांखर गांव निवासी कमला देवी पत्नी बलवीर सिंह जमरिया बीते रोज घर से करीब एक किमी दूर अपने खेतों में घास लेने गई थी। बताया गया है कि इसी दौरान सीटीआर में कालागढ वन प्रभाग स्थित मंदाल रेंज में घूम रहे एक बाघ ने कमला पर एकाएक ‌हमला कर दिया। इससे पहले कि कमला कुछ सोच समझ पाती बाघ कमला को घसीटते हुए झाड़ियों की ओर ले गया। बता दें कि उसी वक्त उधर से गुजर रहे जामरिया निवासी दिनेश चंद्र सुयाल की नजर जैसे ही कमला पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए उसने न केवल शोर मचाना शुरू कर दिया बल्कि गांव के अन्य लोगों को भी मदद के लिए आवाज लगाई। दिनेश की आवाज सुनकर ‌कमला के परिजनों समेत अन्य ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। एक साथ इतने ग्रामीणों को देखकर बाघ कमला को लहूलुहान हालत में छोड़ जंगल की ओर भाग गया।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026

    मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version