Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, May 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: अग्निवीर नहीं बन सका तो हताश युवक ने गटका जहर… हुई दर्दनाक मौत
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: अग्निवीर नहीं बन सका तो हताश युवक ने गटका जहर… हुई दर्दनाक मौत

    adminBy adminNovember 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: अग्निवीर नहीं बन सका तो हताश युवक ने गटका जहर… हुई दर्दनाक मौत
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    मन में देश सेवा का जज्बा और जुनून सेना की वर्दी पहनने का लेकिन एक असफलता के बाद जज्बातों पर काबू नहीं रखा सका कमलेश। वीडियो बनाकर गहरी निराशा जताने के बाद उसने जीवन लीला समाप्त कर दी। कुछ पल पहले तक हंसता-खेलते परिवार को गम और दुख के माहौल में छोड़ गया कमलेश। माता पार्वती देवी समेत कई दोस्त भी इस घटना से सदमे में हैं। बागेश्वर जिले के कपकोट के ग्राम मल्लादेश निवासी कमलेश के करीबी मित्र और उसके साथ सेना भर्ती का अभ्यास करने वाले दर्शन को इस घटना ने तोड़कर रख दिया है। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि जो कमलेश देश की सीमाओं पर जाकर अपनी वीरता दिखाने की बात करता था, वह एक असफलता से हार मान बैठा।

    दर्शन ने बताया कि वह और कमलेश एक साथ सुबह और शाम सेना की तैयारी किया करते थे। कमलेश को सेना में भर्ती होने का जुनून था। वह अकसर कहा करता था कि सेना के अलावा बाकी कोई सपना ही नहीं है। सेना में ही भर्ती होना है। भले ही चार साल के लिए देश सेवा का मौका मिले या एक दिन के लिए। दर्शन बताते हैं कि सोमवार दोपहर बाद तक कमलेश खेतों में गेहूं बोवाई का काम कर रहा था। भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद वह अचानक घर चला गया। कुछ देर बाद पास के जंगल में उसके जहर गटकने की सूचना मिली। कमलेश ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले एक वीडियो भी बनाया था। इसमें वह जहर की शीशी हाथ में लेकर अग्निवीर भर्ती में असफल होने के कारण रोता दिख रहा है। वीडियो में वह जहर की शीशी हाथ में लेकर रोते हुए कहता दिख रहा है कि ‘चार साल के लिए वह सेना में भर्ती होना चाहता था।

    परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रात में कमलेश ने दम तोड़ दिया। कपकोट थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष विवेक चंद्र ने बताया कि अस्पताल के मेमो से उन्हें सूचना मिली थी। पुलिस के अस्पताल पहुंचने तक उसे रेफर किया जा चुका था। परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट मिलने से ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar अग्निवीर उत्तराखंड न्यूज़ कमलेश देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026

    मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version