Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून एयरपोर्ट पर कमर्शियल वाहनों को बड़ी राहत, टोल ₹345 से घटकर हुआ ₹80

    August 16, 2026

    उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का दिन, 168 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

    August 15, 2026

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, August 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग में फंसी पूर्व CM त्रिवेंद्र के सलाहकार की पत्नी की कंपनी… जांच शुरू
    उत्तराखंड

    200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग में फंसी पूर्व CM त्रिवेंद्र के सलाहकार की पत्नी की कंपनी… जांच शुरू

    adminBy adminNovember 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग में फंसी पूर्व CM त्रिवेंद्र के सलाहकार की पत्नी की कंपनी… जांच शुरू
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के औद्योगिक सलाहकार रहे केएस पंवार की पत्नी से संबंधित सोशल म्यूचुअल बेनिफिट कंपनी लिमिटेड एक बार फिर मनी लांड्रिंग और अनधिकृत वित्तीय गतिविधियों के दायरे में आ गई है। शासन के निर्देशों के क्रम में पुलिस मुख्यालय ने इसकी जांच अपराध अनुसंधान विभाग के अधीन आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी है। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था डा वी मुरुगेशन ने आर्थिक अपराध शाखा को जांच सौंपने के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

    सोशल म्यूचुअल बेनिफिट निधि लिमिटेड नाम की इस कंपनी में प्रदेश के एक पूर्व मुख्यमंत्री के सलाहकार की पत्नी वर्ष 2017 से 2020 तक डायरेक्टर थीं। वर्तमान में भी उनके रिश्तेदार ही इसमें डायरेक्टर बताए जा रहे हैं। आरोप है कि इस अवधि में कंपनी में फर्जी तरीके से हजारों लोगों के नाम से आरडी-एफडी में रुपया जमा कर काले धन को वैध किया गया। इस मामले में विधायक खानपुर उमेश कुमार ने शासन से शिकायत की थी। इस कंपनी का मुख्यालय देहरादून-हरिद्वार बाईपास के ब्राह्मणवाला में है। यह कंपनी आरडी, एफडी, बचत खाते आदि वित्तीय सेवाएं प्रदान करती है।

    आरोप है कि वर्ष 2017 से 2020 तक कंपनी में 200 करोड़ रुपये से भी अधिक की धनराशि एफडी के रूप में जमा की गई। अलग-अलग नामों से खुले इन खातों की पड़ताल की गई तो पता चला कि इनमें से कई लोग मर चुके हैं। वहीं, कुछ लोगों को इस बात की जानकारी ही नहीं है कि उनके नाम से एफडी चल रही है। यहां तक कि दिसंबर 2020 में विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष कांग्रेस ने इस मुद्दे पर जम कर हंगामा किया था। यद्यपि, उस समय सरकार ने इन तमाम आरोपों को सिरे से नकार दिया था। तब यह कहा गया था कि आरबीआइ ने इस मामले को स्पष्ट कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल में औद्योगिक सलाहकार केएस पंवार ने इस पर कहा कि इस कंपनी में मेरी कोई भागीदारी नहीं है। यह परिवार जनों से संबंधित कंपनी है। वैसे भी इसकी जांच पूर्व में दो बार हो चुकी है। पुलिस भी पहले इसकी जांच कर चुकी है। अब ऐसा लग रहा है कि कोई जबरन इस प्रकरण को उठा कर हम पर निशाना साधना चाहता है।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ केएस पंवार की पत्नी देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार पूर्व सीएम त्रिवेंद्र
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून एयरपोर्ट पर कमर्शियल वाहनों को बड़ी राहत, टोल ₹345 से घटकर हुआ ₹80

    August 16, 2026

    उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का दिन, 168 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

    August 15, 2026

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version