Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: अगले तीन दिन भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट, पर्वतारोहण-ट्रेकिंग पर पाबंदी
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: अगले तीन दिन भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट, पर्वतारोहण-ट्रेकिंग पर पाबंदी

    adminBy adminOctober 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: अगले तीन दिन भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट, पर्वतारोहण-ट्रेकिंग पर पाबंदी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में बीते दिन से एक बार फिर मौसम के तेवर बदल गए हैं। प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले भारी वर्षा के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन भारी से अत्यंत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। जिसे देखते हुए पर्वतीय जिलों में पर्वतारोहण और ट्रेकिंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही ट्रेकिंग व पर्वतारोहण पर गए व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जा रहा है।

    मौसम विभाग ने कुमाऊं मंडल में अगले 48 घंटे अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। गुरुवार को कुमाऊं मंडल में कहीं कहीं पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। अगले दिन वर्षा बढऩे की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कुमाऊं में कहीं कहीं पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ कुछ जगहों पर अत्यंत भारी वर्षा तक हो सकती है। शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह जारी की है।

    उत्तराखंड से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन अभी इसके पूरी तरह लौटने में सप्ताहभर लग सकता है। इससे पहले प्रदेश में भारी वर्षा के दो से तीन दौर हो सकते हैं। बीते दिन देहरादून में सहस्रधारा, कौलागढ़, राजपुर समेत मसूरी रोड पर देर शाम झमाझम वर्षा हुई। कुमाऊं में सीमांत क्षेत्रों में भी मेघ जमकर बरसे। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में गुरुवार से तीन दिन भारी वर्षा के आसार हैं। छह और आठ अक्टूबर को भारी से भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सात अक्टूबर को कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा हो सकती है। जिसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान नदी-नालों के किनारे बाढ़ के हालात, मैदानों में जलभराव होने की आशंका है।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार भारी बारिश
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version