Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»यहां हादसे में बुझ गए दो घर के चिराग, नहाने गए चार किशोरों में से दो किशोर डूब गए
    उत्तराखंड

    यहां हादसे में बुझ गए दो घर के चिराग, नहाने गए चार किशोरों में से दो किशोर डूब गए

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalJune 4, 2022Updated:September 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में नदियों नहाने के दौरान आए दिन हादसे हो रहे हैं रोजाना राज्य के किसी ने किसी कोने से बच्चों के डूब कर अकाल मौत के मामले सामने आ रहे हैं बावजूद उसके इन घटनाओं में रोक नहीं लग पा रही है अब ताजा मामला देहरादून के गुल्लर घाटी का है जहां नहाने गए चार किशोरों में से दो किशोर डूब गए और उनकी मौत हो गई घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है देर रात तक डूबे हुए दोनों किशोरों के शव प्राप्त करने के लिए एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया।

    देर रात जनपद नियंत्रण कक्ष देहरादून द्वारा सूचित कराया गया कि हर्रावाला चौकी क्षेत्र अंतर्गत नकरौंदा जीरो पॉइंट के पास 04 बच्चे दोपहर में स्नान हेतु रवाना हुई थे। जिसमें से मात्र 02 बच्चे ही वापस आए है। मौके पर रवाना होने पर चीता पुलिस द्वारा बताया गया कि शेष 02 बच्चों के कपड़े नदी के किनारे मिले हैं। आशंका है कि दोनों बच्चे नदी में डूब गए हैं। एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

    उक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम को तत्काल कॉन्स्टेबल दरमान सिंह के हमराह मय उपकरणों के घटनास्थल हेतु रवाना किया गया।

    घटनास्थल पर पहुंच टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन आरम्भ किया।डीप डाइवर मातबर को गहन सर्चिंग हेतु पानी की गहराई में भेजा गया। देर रात होने के कारण टीम को सर्च ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आ रही थी। परन्तु तमाम मुश्किलातों को दरकिनार कर एसडीआरएफ के डीप डाइवर मातवर द्वारा दोनों बच्चों के शव को गहराई से बरामद कर बाहर निकाला गया व जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version