Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026

    12 दिन तक भगवा रंग में रंगा रहा हरिद्वार, 4 करोड़ 80 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल; सफाई अभियान शुरू

    August 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, August 14
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»सीएम ने लिया शंकराचार्य का आशीर्वाद, भगवानपुर में किया फूड प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग प्लांट का शुभारंभ
    उत्तराखंड

    सीएम ने लिया शंकराचार्य का आशीर्वाद, भगवानपुर में किया फूड प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग प्लांट का शुभारंभ

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalAugust 27, 2022Updated:September 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    सीएम ने लिया शंकराचार्य का आशीर्वाद, भगवानपुर में किया फूड प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग प्लांट का शुभारंभ
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जगद्गुरु शंकराचार्य से आशीर्वाद लेने हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने यहां जगतगुरु आश्रम में शंकराचार्य से कई विषयों पर चर्चा की। इस दौरान स्वामी राजराजेश्वराश्रम ने तीर्थटन मंत्रालय बनाने की बात रखी वहीं भगवानपुर में बुग्गावाला स्थित नौकराग्रंट में फूड प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग प्लांट का शुभारंभ करने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री मशरूम विकास योजना लागू की जा रही है।

    इस योजना से करीब 25 हजार युवाओं को लाभ होगा। उन्होंने प्लांट का निरीक्षण कर कहा कि इससे आसपास के करीब 200 परिवारों को रोजगार मिल रहा है। वहीं इस प्लांट से क्षेत्र को मशरूम के क्षेत्र में नई पहचान भी मिलेगी।

    शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुग्गावाला क्षेत्र स्थित नौकराग्रंट में एमबी फूड्स कंपनी के प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग प्लांट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बुग्गावाला क्षेत्र में 14 एकड़ में बने इस पॉलीहाउस से आसपास के लोगों को रोजगार मिलेगा और प्लांट से मशरूम क्षेत्र में भी नई पहचान बनेगी।

    कहा कि नेचर बेस्टो और एमबी फूड्स कंपनी अपने आसपास के करीब 200 परिवारों को रोजगार दे रही है। योजना पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि वन डिस्ट्रिक वन प्रोजेक्ट (ओडीओपी) के तहत हरिद्वार के लिए मशरूम उत्पादन का चयन किया हुआ है। इसी तरह अल्मोड़ा में खुबानी, बागेश्वर में कीवी, चंपावत में तेजपत्ता एवं मसाले, चमोली में मछली, देहरादून में बेकरी, नैनीताल में आडू, पौड़ी में माल्टा, रूद्रप्रयाग में चौलाई, टिहरी में अदरक, उत्तराकाशी में सेब, ऊधमसिंह नगर में आम और पिथौरागढ़ में हल्दी उत्पादन का चयन किया हुआ है।

    इन योजनाओं के तहत प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण इकाई के लिए 49 लाभार्थियों का ऋण स्वीकृत किया गया है। इसमें से 28 लाभार्थियों ने अपनी यूनिट लगा भी ली है। उन्होंने कहा आने वाले समय में मुख्यमंत्री मशरूम विकास योजना को लागू किए जाने की तैयारी है। इस योजना से 25 हजार युवाओं को लाभांवित किया जाएगा।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026

    12 दिन तक भगवा रंग में रंगा रहा हरिद्वार, 4 करोड़ 80 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल; सफाई अभियान शुरू

    August 12, 2026

    सात समंदर पार से बागेश्वर पहुंची पत्नी, अमेरिकी पति की आखिरी इच्छा को दिया अंतिम रूप

    August 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version