Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो हैवान बना पोता, गंडासे से वार कर काट डाली दादी की गर्दन
    उत्तराखंड

    शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो हैवान बना पोता, गंडासे से वार कर काट डाली दादी की गर्दन

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalAugust 28, 2022Updated:September 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो हैवान बना पोता, गंडासे से वार कर काट डाली दादी की गर्दन
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    तांशीपुर गांव में 24 अगस्त को लीलावती (80) की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मृतका की पुत्री कमलेश की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण बताया कि शक के आधार पर शनिवार देर रात नारसन तिराहे के पास से मृतका के पोते रिंकी को गिरफ्तार किया गया था।

    पूछताछ में उसने दादी की हत्या करना स्वीकार किया। उसने बताया कि शराब के लिए पैसे नहीं देने पर गंडासे से उसने दादी की हत्या की थी। आरोपी ने बताया कि उसके पिता सिंचाई विभाग में नौकरी करते हैं।

    उसकी बुआ की शादी बिझौली गांव में हुई थी। करीब 10 वर्ष पहले उसके फूफा का देहांत हो गया था। इसके बाद बुआ ने अपने हिस्से की जमीन बेच दी थी और तांशीपुर में आकर दादी के साथ रहने लगी थी। उसके दादा भी सिंचाई विभाग में नौकरी करते थे जिससे दादी को 12 हजार रुपये पेंशन मिल रही थी।

    वह अपनी दादी से आठ-दस हजार रुपये महीना ले लेता था लेकिन शराब की लत के कारण उसकी बुआ दादी को पैसे देने से इनकार करती थी। दादी ने भी पैसे देने से इनकार करना शुरू कर दिया। इस पर उसने दादी की हत्या करने की योजना बनाई थी।

    निर्माण करने वाले मिस्त्री व मजदूर खाना-खाने और बुआ बेटी को लेने स्कूल गई तो उसने दादी से शराब के लिए पैसे मांगे लेकिन उसने इनकार कर दिया। इस पर उसने गुस्से में आकर गंडासे से वार कर हत्या कर दी थी।वह छत से कूूदकर फरार हो गया था। गंडासा उसने गन्ने के खेत में दबा दिया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त गंडासा भी बरामद कर लिया गया है। साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026

    मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version