Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»युवा कर लें तैयारी: लोक सेवा आयोग ने भर्ती कैलेंडर किया जारी, इन समूह पदों पर होंगी भर्तियां
    उत्तराखंड

    युवा कर लें तैयारी: लोक सेवा आयोग ने भर्ती कैलेंडर किया जारी, इन समूह पदों पर होंगी भर्तियां

    adminBy adminSeptember 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    युवा कर लें तैयारी: लोक सेवा आयोग ने भर्ती कैलेंडर किया जारी, इन समूह पदों पर होंगी भर्तियां
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से 23 परीक्षाओं के लिए अतिरिक्त परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डा राकेश कुमार ने कार्यालय में अधिकारियों के साथ परीक्षा कैलेंडर को लेकर बैठक ली और शासन की ओर से हाल ही में आयोग को प्रेषित समूह ‘ग’ की 23 परीक्षाओं के लिए अतिरिक्त परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया गया है। आयोग ने यह संकल्प दोहराया है कि उपर्युक्त समस्त परीक्षाएं समयबद्ध तरीके से वर्ष 2022 एवं 2023 के दौरान आयोजित की जाएंगी।

    समूह-ग से इतर आयोग के भर्ती कैलेंडर के हिसाब से 23 परीक्षाओं में से आयोग 18 करा चुका है। बाकी चार परीक्षाएं साल के अंत तक करा ली जाएंगी। पीसीएस मुख्य परीक्षा 12 से 15 नवंबर के बीच होने जा रही है। आयोग के अध्यक्ष डॉ.राकेश कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट के महिला आरक्षण पर आए निर्णय के बाद सरकार के रुख के इंतजार में कुछ भर्तियों की प्रक्रिया लटकी हुई है। इनमें पीसीएस-जे परीक्षा, एई परीक्षा, सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा, असिस्टेंट प्रोफेसर, वन क्षेत्राधिकारी और सहायक भू-वैज्ञानिक परीक्षा शामिल है। शासन से आरक्षण प्रक्रिया सुनिश्चित करने के बाद आयोग इन पर कार्रवाई करेगा।

    किस भर्ती का कब विज्ञापन, कब परीक्षा

    भर्ती                                                 पद-      विज्ञापन तिथि        परीक्षा तिथि

    बंदी रक्षक-                                       213        नवंबर 2022-      शारीरिक दक्षता के बाद

    कनिष्ठ सहायक-                                 519        नवंबर 2022-      पांच मार्च 2023

    सहायक कृषि अधिकारी आदि               463        जनवरी 2023-      23 अप्रैल 2023

    उप निरीक्षक पुलिस-फायर-                  221        जनवरी 2023-      शारीरिक दक्षता के बाद

    पर्यावरण पर्यवेक्षक, प्रयोगशाला सहायक 434         फरवरी 2023-      सात मई 2023

    मानचित्रकार, प्रारूपकार-                      60-        मार्च 2023-          चार जून 2023

    अन्वेषक कम संगणक, स. सांख्यिकी अ.- 91          अप्रैल 2023-          23 जुलाई 2023

    जेई सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल-       76         मई 2023-            13 अगस्त 2023

    व्यवस्थापक, व्यवस्थाधिकारी-                 14      जुलाई 2023-      24 सितंबर 2023

    गन्ना पर्यवेक्षक, दुग्ध पर्यवेकक्ष-               100    जुलाई 2023-      आठ अक्तूबर 2023

    स्केलर-                                             200    अगस्त 2023-      19 नवंबर 2023

    वैयक्तिक सहायक –                            176      सितंबर 2023-     17 दिसंबर 2023

    पूर्व में इन भर्तियों का जारी हुआ था कैलेंडर

    भर्ती                      पद      विज्ञापन की तिथि           परीक्षा तिथि

    पुलिस कांस्टेबल-   1521      सात अक्तूबर 2022       18 दिसंबर 2022

    पटवारी-लेखपाल-   554      14 अक्तूबर 2022          आठ जनवरी 2023

    फॉरेस्ट गार्ड- 894- 21        अक्तूबर 2022- 22         जनवरी 2023

    सहायक लेखाकार- 891      28 अक्तूबर 2022          12 फरवरी 2023

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar ukpsc uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार भर्तियाँ
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version