Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»राष्ट्रीय»गांधीनगर में आज से दो दिवसीय राष्ट्रीय महापौर, पीएम मोदी करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन
    राष्ट्रीय

    गांधीनगर में आज से दो दिवसीय राष्ट्रीय महापौर, पीएम मोदी करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

    adminBy adminSeptember 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    गांधीनगर में आज से दो दिवसीय राष्ट्रीय महापौर, पीएम मोदी करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को गुजरात की राजधानी गांधीनगर में होने वाले दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन’ का वर्चुअल रूप से उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन में देशभर से भाजपा शासित शहरी स्थानीय निकायों के महापौर और उपमहापौर शामिल होंगे। पीएम मोदी भाजपा के मेयरों के इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होगा। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि देशभर के 121 महापौर और उपमहापौर इस दो दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह महापौर सम्मेलन पार्टी के सुशासन प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

    उप मुख्यमंत्री फडणवीस और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी होंगे शामिल
    सिन्हा ने कहा कि पीएम मोदी वर्चुअली रूप से मंगलवार सुबह राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन का उद्घाटन और संबोधन करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी शहरी विकास के मुद्दे पर महापौर और उपमहापौर का मार्गदर्शन करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। दो दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन में भाग लेने वाले अन्य लोगों में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी शामिल हैं।

    पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के मेयर सम्मेलन को संबोधित करने की जानकारी देते हुए ट्वीट कर कहा, कल 20 सितंबर को सुबह 10:30 बजे भाजपा के सभी महापौर ( मेयर) की बैठक को संबोधित करूंगा. प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, बढ़ते शहरीकरण के मद्देनजर, यह महत्वपूर्ण है कि हम इसे एक अवसर के रूप में देखते हुए मिलकर आधुनिक और भविष्य के शहरों के निर्माण की दिशा में कार्य करें|

    PM Shri @narendramodi addresses Council of Mayors and Deputy Mayors of BJP in Gujarat. https://t.co/tvjWHOxcA6

    — BJP (@BJP4India) September 20, 2022

    इन मुद्दों पर होगी चर्चा

    भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सिन्हा ने बताया कि फडणवीस शहरी विकास के लिए अपने दृष्टिकोण को साझा करेंगे और पुरी देशभर के मेयरों को शहरी स्थानीय निकायों के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। कुल मिलाकर 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के महापौर, उप महापौर और अन्य निर्वाचित प्रतिनिधि इस सम्मेलन में भाग लेंगे और अपने विचार साझा करेंगे। इस दौरान अपशिष्ट प्रबंधन, यातायात प्रबंधन, जल-भराव एवं शहरों में होने वाली समस्यायों पर चर्चा की जाएगी।

    सिन्हा ने कहा कि सूरत, इंदौर, कानपुर और पणजी के मेयर कचरा प्रबंधन, साफ-सफाई और राजस्व बढ़ाने के लिए अपने द्वारा किए गए कार्यों के बारे में दर्शकों को जानकारी देंगे।

    india news गांधीनगर न्यूज़ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    सुरों में रची पहचान: नरेश कुमार ने ‘वंदे मातरम्’ को नया संगीत रूप दिया

    January 31, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने UGC का फैसला पलटा, नए नियमों पर CJI ने जताई चिंता

    January 29, 2026

    भारत-पाक मध्यस्थता के चीनी दावे पर कांग्रेस का हमला, सरकार से मांगा जवाब

    December 31, 2025

    किसानों को बड़ी राहत, पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ जिले में प्रस्तावित उर्वरक संयंत्र की आधारशिला रखी

    December 21, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version