Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड की प्रेमा रावत को मिला वर्ल्ड कप का टिकट, श्रेयंका पाटिल चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर

    June 19, 2026

    उत्तराखंड: गदरपुर से पकड़ा गया संदिग्ध कट्टरपंथी, फिदायीन हमले की तैयारी के मिले संकेत

    June 19, 2026

    उत्तराखंड ने रचा नया कीर्तिमान, 98 प्रतिशत से अधिक साक्षरता के साथ राष्ट्रीय पहचान की ओर

    June 18, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, June 19
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उद्योग हमारे ब्रांड एंबेसडर, एक साल में नौ हजार करोड़ से अधिक का निवेश: मुख्यमंत्री धामी
    उत्तराखंड

    उद्योग हमारे ब्रांड एंबेसडर, एक साल में नौ हजार करोड़ से अधिक का निवेश: मुख्यमंत्री धामी

    adminBy adminAugust 3, 2022Updated:September 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उद्योग हमारे ब्रांड एंबेसडर, एक साल में नौ हजार करोड़ से अधिक का निवेश: मुख्यमंत्री धामी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार ने राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए निवेशकों के अनुकूल वातावरण बनाने में कई सुधार किए हैं। इन प्रयासों के चलते एक साल के भीतर नौ हजार करोड़ से अधिक का निवेश हुआ है। राज्य में स्थापित उद्योग ही हमारे ब्रांड एंबेसडर हैं।

    बुधवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय उद्योग मित्र समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इज ऑफ डूइंग बिजनेस की रैंकिंग में उत्तराखंड को एचीवर्स की श्रेणी मिली है। सरकार ने उद्योगों के लिए अवस्थापना विकास, नीति सुधार व सरलीकरण में काफी काम किया गया है। सरकार उद्योगों के अनुरूप नीतिगत व रेगुलेटरी सुधार करने के लिए तत्पर है। मुख्यमंत्री ने औद्योगिक संगठनों की मांग पर उद्योगों के नक्शे राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (सीडा) के माध्यम स्वीकृत कराने के लिए मुख्य सचिव को परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

     सीएम ने कहा कि एमएसएमई के तहत छोटे-छोटे औद्योगिक प्लाट को स्थानांतरण करने की प्रक्रिया को सरल किया जाए। प्लास्टिक री-साइक्लिंग व वैकल्पिक औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहित करने की शीघ्र नीति बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा हर जिले में आवश्यकता के अनुसार लीसा डिपो बनाने का परीक्षण कर किया जाए। सौर ऊर्जा नीति में भी संशोधन किया जाए।  इसके लिए उद्योगों से भी सुझाव लिए जाएं। बायोमास, इको टूरिज्म और आयुष क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए जरूरी सुधार किए जाएं।
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड की प्रेमा रावत को मिला वर्ल्ड कप का टिकट, श्रेयंका पाटिल चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर

    June 19, 2026

    उत्तराखंड: गदरपुर से पकड़ा गया संदिग्ध कट्टरपंथी, फिदायीन हमले की तैयारी के मिले संकेत

    June 19, 2026

    उत्तराखंड ने रचा नया कीर्तिमान, 98 प्रतिशत से अधिक साक्षरता के साथ राष्ट्रीय पहचान की ओर

    June 18, 2026

    11 साल से अटकी 15 हजार करोड़ की किशाऊ परियोजना… हिमाचल की सहमति, उत्तराखंड को बड़ी राहत

    June 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version