Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड: बीजेपी ने रुड़की के मेयर गौरव को किया पार्टी से निष्कासित
    Uncategorized

    उत्तराखंड: बीजेपी ने रुड़की के मेयर गौरव को किया पार्टी से निष्कासित

    adminBy adminJuly 3, 2022Updated:September 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: बीजेपी ने रुड़की के मेयर गौरव को किया पार्टी से निष्कासित
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    रुड़की के मेयर गौरव गोयल को भाजपा ने पार्टी की गतिविधियों एवं रीतिनीति से हटकर किए जा रहे कार्यों का हवाला देते हुए छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी पत्र में चार प्रमुख कारण बताए गए हैं। इनमें 25 लाख की रिश्वत प्रकरण में चल रही पुलिस की जांच भी शामिल है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की ओर से जारी आदेश के अनुसार मेयर गौरव गोयल समय-समय पर पार्टी की रीतिनीति के खिलाफ काम कर रहे थे। इनमें प्रमुख कारणों को गिनाते हुए बताया गया कि मेयर का निगम के भाजपा पार्षदों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। वहीं संपत्ति नवीनीकरण के मामले में 25 लाख रुपये की रिश्वत मांगने को लेकर पुलिस जांच विचाराधीन है।

    इसके अलावा मेयर की ओर से पूर्व में विधायकों की ओर से घोषित कराई गई मुख्यमंत्री घोषणा में बाधा डाली गई। वहीं पत्र में यह भी बताया गया है कि मेयर की ओर से निर्धारित दो माह में बोर्ड बैठक नहीं कराकर शहर के विकास में बाधा डाली जा रही है। यही नहीं मेयर पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश संगठन के लिए बयानबाजी करने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए मनगढ़ंगत आरोप लगाए जाने का भी हवाला दिया गया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के कारण प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

    bjp uttarakhand latest uttarakhand news उत्तराखंड की खबरे
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026

    “राहुल गांधी का भी टिकट पक्का नहीं”—कांग्रेसी नेता का बयान वायरल, भाजपा को मिला तंज का मौका

    February 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version