Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»बद्री-केदार की तर्ज पर बैजनाथ धाम का भी बदलेगा स्वरूप: सचिव पर्यटन
    उत्तराखंड

    बद्री-केदार की तर्ज पर बैजनाथ धाम का भी बदलेगा स्वरूप: सचिव पर्यटन

    adminBy adminJune 26, 2022Updated:September 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    बद्री-केदार की तर्ज पर बैजनाथ धाम का भी बदलेगा स्वरूप: सचिव पर्यटन
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर द्वारा कुमाऊँ भ्रमण के तीसरे दिन जनपद बागेश्वर में स्थित बागनाथ धाम में केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय की प्रसाद योजना के अन्तर्गत प्रस्तावित अवस्थापना विकास एवं पर्यटक सुविधाओं से सम्बंधित कार्यों को मूर्तरूप दिये जाने हेतु मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि योजना के अन्तर्गत मंदिर परिसर में सभी दुकानों को पर्वतीय शैली में एकरूपता के साथ विकसित किया जायेगा, सरयू तट पर घाटों का निर्माण किया जायेगा, परिसर में साउण्ड एण्ड लाइट शो का संचालन किया जायेगा और संग्रहालय का निर्माण किया जायेगा। मंदिर परिसर के चारों ओर फसाड और भित्तिचित्रों को प्रदर्शित करते हुये मंदिर परिसर को नया स्वरूप दिया जायेगा। चंडिका मंदिर से नीलेश्वर मंदिर के बीच रोपवे निर्माण, पुलों का सुंदरीकरण, प्रसाद वितरण हेतु सुविनयर शॉप की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि गहनता से मंदिर परिसर की सफाई की जायेगी और ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए परिसर के बाहर पार्किंग सुविधा विकसित की जायेगी।

    सचिव पर्यटन द्वारा जिला मुख्यालय में जनपदीय अधिकारियों के साथ एक बैठक भी ली गई। उन्होंने कहा कि बागनाथ धाम का विकास बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम की तर्ज पर किया जाएगा। सचिव पर्यटन ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हर साल बागनाथ मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढे तथा सभी यात्रियों को मंदिर तक पहुंचने के लिए सुगम एवं सुरक्षित निर्माण कार्य करने व स्थानीय निवासियों की आर्थिकी को बढाने के दृष्टिगत विकास कार्य किए जाए।

    सचिव पर्यटन ने कहा कि क्षेत्र में सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, धार्मिक और हेरिटेज पर्यटन के विकास और रोजगार सृजन के लिए अपार क्षमता है। उन्होंने पर्यटन सर्किट के निर्माण पर बल दिया साथ ही धर्म, संस्कृति और विरासत को सम्मिलित करते हुए इस क्षेत्र के अनुकुल थीम पर आधारित विकास यह जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

    news uttarakhand उत्तराखंड की ताजा खबरें उत्तराखंड समाचार पहाड़ न्यूज़
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

    February 9, 2026

    विकासनगर में दर्दनाक हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

    February 3, 2026

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक लगी मुहर

    January 28, 2026

    उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version