Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»पहाड़ में सवर्ण से प्रेम विवाह करने पर दलित युवक की बेरहमी से हत्या… जानिये पूरा मामला
    उत्तराखंड

    पहाड़ में सवर्ण से प्रेम विवाह करने पर दलित युवक की बेरहमी से हत्या… जानिये पूरा मामला

    adminBy adminSeptember 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    पहाड़ में सवर्ण से प्रेम विवाह करने पर दलित युवक की बेरहमी से हत्या… जानिये पूरा मामला
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    अल्मोड़ा के भिकियासैंण में बीते दिन सवर्ण युवती से प्रेम विवाह करने पर ससुराल वालों ने अपहरण के बाद दलित युवक की हत्या कर दी थी। घटना के बाद भिकियासैंण से लेकर रानीखेत तक पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील रहा। वहीं दलित युवक जगदीश की हत्या इतनी नृशंस थी कि इसका खुलासा पोस्टमार्टम के दौरान हुआ है. शुरूआती तौर पर मृतक के बाहरी शरीर में 2 दर्जन से अधिक चोटें पाई गई। यही नहीं, उसके छाती, जबड़े व बाएं हाथ की कलाई व दोनों ऐड़ी की हड्डियां, नाक की हड्डी तक तोड़ डाली गई। पोस्टमार्टम टीम में शामिल डॉ.दीप प्रकाश पार्की के अनुसार, जगदीश के पूरे शरीर पर 25 से 27 गंभीर बाहरी चोटें मिली हैं। छाती, जबड़े व बाएं हाथ की कलाई व दोनों ऐड़ी की हड्डियां तोड़ डाली गई थी। सिर पर भी काफी चोट पहुंचाई गई और नाक की हड्डी टूटी हुई थी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

    उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके सल्ट के पनुवाधौखन निवासी जगदीश चंद्र पुत्र केश राम और भिकियासैंण निवासी गीता उर्फ गुड्डी ने बीते 21 अगस्त को गैराड़ मंदिर में प्रेम विवाह किया था। शादी से पहले गुड्डी अपने सौतेले पिता जोगा सिंह और सौतेले भाई गोविंद सिंह के साथ रहती थी। एक दलित से शादी करना उसके सौतेले भाई और पिता को रास नहीं आया और दोनों ने मिलकर जगदीश की हत्या कर दी। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने बताया कि दलित से विवाह की सूचना के बाद से सौतेले परिजन उसके पति के जान के दुश्मन बने हुए थे। आरोप है कि गुरुवार को जगदीश के ससुराल वालों ने जगदीश चंद्र को भिकियासैंण में पकड़ लिया था। उसके बाद वह लोग जगदीश चंद्र का एक गाड़ी से अपहरण कर ले गए।

    उसके बाद बेरहमी से जगदीश की हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस और राजस्व की टीम ने देर शाम गाड़ी से जगदीश का लहुलूहान शव बरामद कर लिया। एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि शव बरामद कर लिया गया है। हत्या करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त हथियार अभी बरामद नहीं हो सका है हलांकि उन्होंने बताया कि किसी हथौड़ीनुमा हथियार के प्रहार से जगदीश की हत्या हुई है।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ दलित की हत्या देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार प्रेम विवाह
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version