Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, May 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»शर्मनाक: शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो हैवान बना पोता… दादी की काट डाली गर्दन
    उत्तराखंड

    शर्मनाक: शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो हैवान बना पोता… दादी की काट डाली गर्दन

    adminBy adminAugust 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    शर्मनाक: शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो हैवान बना पोता… दादी की काट डाली गर्दन
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    रुड़की के तांशीपुर गांव निवासी बुजुर्ग महिला की हत्या में पोता शामिल था। बताया गया है कि शराब के पैसे नहीं देने पर नाराज पोते ने दादी की गर्दन पर गंडासे से हमला कर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गंडासा बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। यहाँ पूरा मामला 24 अगस्त को तांशीपुर गांव में लीलावती उर्फ बुद्बो (80) की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। बुजुर्ग महिला की पुत्री कमलेश ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का केस दर्ज कराया था।

    पुलिस ने हत्याकांड के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया था। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण के नेतृत्व में गठित टीमों की ओर से आसपास के सीसीटीवी खंगालने के अलावा मुखबिर तंत्र को अलर्ट किया था। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण बताया कि शक के आधार पर शनिवार देर रात नारसन तिराहे के पास से मृतका के पोते रिंकी को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने दादी की हत्या करना स्वीकार किया। उसने बताया कि शराब के लिए पैसे नहीं देने पर गंडासे से उसने दादी की हत्या की थी। आरोपी ने बताया कि उसके पिता सिंचाई विभाग में नौकरी करते हैं।

    उसकी बुआ की शादी बिझौली गांव में हुई थी। करीब 10 वर्ष पहले उसके फूफा का देहांत हो गया था। इसके बाद बुआ ने अपने हिस्से की जमीन बेच दी थी और तांशीपुर में आकर दादी के साथ रहने लगी थी। उसके दादा भी सिंचाई विभाग में नौकरी करते थे जिससे दादी को 12 हजार रुपये पेंशन मिल रही थी। वह अपनी दादी से आठ-दस हजार रुपये महीना ले लेता था लेकिन शराब की लत के कारण उसकी बुआ दादी को पैसे देने से इनकार करती थी। दादी ने भी पैसे देने से इनकार करना शुरू कर दिया। इस पर उसने दादी की हत्या करने की योजना बनाई थी।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar roorkee news uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार बुजुर्ग महिला की हत्या
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version