Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, May 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»भर्ती घोटालों पर राहुल गांधी का धामी सरकार पर वार… अमीरों को बेची जा रही गरीबों के हिस्से की नौकरी
    उत्तराखंड

    भर्ती घोटालों पर राहुल गांधी का धामी सरकार पर वार… अमीरों को बेची जा रही गरीबों के हिस्से की नौकरी

    adminBy adminAugust 28, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    भर्ती घोटालों पर राहुल गांधी का धामी सरकार पर वार… अमीरों को बेची जा रही गरीबों के हिस्से की नौकरी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में तमाम भर्ती परिक्षाओं में गड़बड़ी की बात सामने आने के बाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने धामी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राहुल ने कहा कि उत्तराखंड में गरीब और मध्यम वर्ग के हिस्से की नौकरियों को पैसा लेकर अमीरों और सरकार के करीबी लोगों को बेचा जा रहा है। सोशल मीडिया में की गई एक पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा है कि उत्तराखंड में नौकरियों पर माफिया का बोलबाला है। पटवारी, लेखपाल, पुलिस कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड और अन्य कई पदों पर नौकरी पाने के लिए लोग जीतोड़ मेहनत करते हैं, लेकिन, भाजपा सरकार में इन नौकरियों को बेच दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, नौकरियों में भ्रष्टाचार उत्तराखंड की विधानसभा तक आ पहुंचा है। भर्ती पर भर्ती, परीक्षा पर परीक्षा रद्द हो रही है। मुख्यमंत्री सिर्फ जांच का आदेश देकर अपनी नाकामी से पल्ला झाड़ रहे हैं।

    गौरतलब है कि उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की पिछले साल हुई स्नातक स्तर की परीक्षा में पेपर लीक और भर्ती घोटाले की एसआइटी जांच कर रही है। इस मामले में 25 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें एक बीजेपी नेता भी शामिल था, जिसे पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। वहीं, अब अन्य परीक्षाओं में भी घोटाले की जानकारी सामने आ रही है। ऐसे में कई अन्य परीक्षाओं की भी जांच एसआइटी को सौंपी गई है। इसके साथ ही कांग्रेस ने भी विधानसभा और सचिवालय में बैक डोर से भर्ती देने के आरोप सरकार पर लगाए हैं। इस मामले में उत्तराखंड कांग्रेस लगातार बीजेपी सरकार पर हमला कर रही है।

    राहुल गांधी ने आगे लिखा कि नौकरियों में भ्रष्टाचार उत्तराखंड की विधानसभा तक आ पहुंचा है। भर्ती पर भर्ती, परीक्षा पर परीक्षा रद्द हो रही है और मुख्यमंत्री सिर्फ जांच का आदेश देकर अपनी नाकामी से पल्ला झाड़ रहे हैं। रोज़गार की आस में बैठे युवाओं के सपनों से खेलने वालों पर आखिर कार्रवाई कब होगी? ऐसी नाकाम सरकार पद पर बने रहने का अधिकार खो चुकी है। भर्तियों में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस लड़ती रहेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद डीजीपी अशोक कुमार ने भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर जांच एसटीएफ को सौंपी थी। इस मामले में बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल की ओर से सीएम को शिकायत की गई थी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से चार और पांच दिसंबर 2021 को आयोजित स्नातक स्तर की परीक्षा में हुई थी। इसमें अनियमितता के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंप कर युवाओं ने कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में अब तक कुल 25 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar rahul gandhi uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार भर्ती परिक्षाओं में गड़बड़ी
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026

    मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version