Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026

    12 दिन तक भगवा रंग में रंगा रहा हरिद्वार, 4 करोड़ 80 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल; सफाई अभियान शुरू

    August 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, August 14
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»अग्निवीर भर्ती पर सतपाल महाराज के सवालों का मंत्री अजय भट्ट ने दिया जवाब, जानिये क्या कहा
    उत्तराखंड

    अग्निवीर भर्ती पर सतपाल महाराज के सवालों का मंत्री अजय भट्ट ने दिया जवाब, जानिये क्या कहा

    adminBy adminAugust 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    अग्निवीर भर्ती पर सतपाल महाराज के सवालों का मंत्री अजय भट्ट ने दिया जवाब, जानिये क्या कहा
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    कोटद्वार में हुई सेना की अग्निवीर भर्ती का सरकार परीक्षण कराएगी। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने स्पष्ट करते हुए कहा कि भर्ती को निरस्त नहीं किया गया है। अग्निवीर भर्ती को लेकर कोटद्वार में अभ्यर्थियों ने कई अनियमितताओं की शिकायत की थी। उनका आरोप था कि पहले पर्वतीय क्षेत्रों के लिए भर्ती में लंबाई के लिए 163 सेमी का मानक नियत था, जिसे अब 170 सेमी कर दिया। दौड़ के लिए निर्धारित समय को भी कम कर दिया गया। कुछ अभ्यर्थियों का तो यहां तक कहना था कि ज्यादा अभ्यर्थियों को दौड़ाया जा रहा है और उसमें से बहुत कम का चयन किया जा रहा है।

    अभ्यर्थियों की इन शिकायतों को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जोर-शोर से उठाया है। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ को इस बाबत पत्र भेजा जबकि रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट से बात की थी। इसके बाद राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने भी रक्षा राज्यमंत्री को पत्र भेजा है। केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि अग्निवीरों की भर्ती में उत्तराखंड के युवाओं को लंबाई में छूट दिए जाने का मामला केन्द्र स्तर पर उठाया जाएगा। मामले में केन्द्र स्तर पर जल्द कुछ निर्णय जरूर लिया जाएगा। छूट को बरकरार रखने के हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।

    उत्तराखंड में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट बीते दिन हल्द्वानी पहुंचे, जहां उन्होंने कठघरिया ब्लॉक के स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम और फिर डिजिटल विलेज का उद्घाटन किया। इस दौरान मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि  स्मार्ट क्लास रूम बनने से बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सकेगी और बच्चे अच्छी तरह से अपने विषयों को समझ पाएंगे तो वहीं दूसरी तरफ डिजिल विलेज से बेहतर स्वास्थ्य और विभिन्न समस्याओं का समाधान होगा। हल्द्वानी पहुंचे केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने केंद्र सरकार की डिजिटल इंडिया योजना के तहत कठघरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन करते हुए बच्चों से जानकारियां ली जिसके पश्चात विकास खंड सभागार में दो करोड़ की लागत से बन रहे डिजिटल विलेज का उद्घाटन किया।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar अग्निवीर भर्ती उत्तराखंड न्यूज़ केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026

    12 दिन तक भगवा रंग में रंगा रहा हरिद्वार, 4 करोड़ 80 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल; सफाई अभियान शुरू

    August 12, 2026

    सात समंदर पार से बागेश्वर पहुंची पत्नी, अमेरिकी पति की आखिरी इच्छा को दिया अंतिम रूप

    August 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version