Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    कल महाशिवरात्रि पर केदारनाथ को मिलेगा 325वां रावल, शांतिलिंग होंगे उत्तराधिकारी

    February 14, 2026

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, February 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»कुदरत का कहर: 48 घंटे बाद भी मालदेवता में 13 लोग लापता… अपनों की तलाश में भटक रहे लोग
    उत्तराखंड

    कुदरत का कहर: 48 घंटे बाद भी मालदेवता में 13 लोग लापता… अपनों की तलाश में भटक रहे लोग

    adminBy adminAugust 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    कुदरत का कहर: 48 घंटे बाद भी मालदेवता में 13 लोग लापता… अपनों की तलाश में भटक रहे लोग
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    शुक्रवार रात को भारी बारिश ने देहरादून और टिहरी जिले में कहर बरपाया था। घटना के 48 घंटे बाद भी मलबे में दबे 13 लोगों का अब तक कोई भी पता नहीं लग पाया है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और प्रशासनिक टीम खोज एवं बचाव कार्य में जुटी है। टिहरी जिले के गवाड़ गांव में पांच लोग मलबे में दबे हैं। इसी जिले के गोदी कोठार गांव में मलबे में दबी महिला का भी पता नहीं चला पाया है। जिला प्रशासन ने इस महिला को शनिवार को पहले मृतक बताया था, जिसे अब लापता बताया गया है। गढ़वाल मंडल आयुक्त के मुताबिक अतिवृष्टि के बाद से पूरे मंडल में एनडीआरएफ की 32 और एसडीआरएफ की 44 टीम लगी है।

    टिहरी के गवाड़ गांव का घर मलबे के साथ बहुत नीचे चला गया है, जिससे बचाव कार्य में जुटी टीम को मशक्कत करनी पड़ रही है। इसके अलावा देहरादून जिले के लापता सात लोगों के लिए भी सर्च ऑपरेशन जारी है। आठ मकान पूरी तरह से और 44 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। 63 पशुओं की मौत हुई है। प्रभावित क्षेत्रों में राशन और खाने के पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं। देहरादून में रविवार को सौंग नदी में एक शव जरूर बरामद किया गया है। दूसरी तरफ, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर के जरिए जरूरी सामग्री पहुंचाई गई। आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लापता लोगों के लिए सर्च और रेस्क्यू आपरेशन लगातार जारी है। कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द लापता लोगों को तलाश लिया जाए।

    आपदा के बाद कई गांव ऐसे हैं, जिनका मुख्य मार्गों से संपर्क पूरी तरह से टूट चुका है। पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता सीएम पांडे ने विभागीय इंजीनियरों संग क्षतिग्रस्त पुलों के साथ टूटी सड़कों का जायजा लिया। उन्होंने सड़कों की मरम्मत का अभियान और तेज करने के आदेश दिए हैं। वहीं, वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के वैज्ञानिक इस आपदा के कारणों का पता लगाने में जुट गए हैं। जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटना होने से पहले ही जन-धन को हानि से बचाया जा सके। वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के निदेशक डॉ. कालाचॉद साईं ने बताया कि आपदा प्रभावित इलाकों में संस्थान के वैज्ञानिक भूस्खलन समेत तमाम पहलुओं पर अध्ययन कर रहे हैं।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ कुदरत का कहर देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार मालदेवता
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

    February 9, 2026

    विकासनगर में दर्दनाक हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

    February 3, 2026

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक लगी मुहर

    January 28, 2026

    उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version