Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    माइक बंद होते ही भड़के विधायक हरीश धामी, मंच पर फेंका माइक और कुर्सी; CM धामी को दी चुनावी चुनौती

    November 15, 2026

    अंकिता भंडारी केस: गुजरात में होगा उर्मिला सनावर का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट, कोर्ट में लगाए कई गंभीर आरोप

    November 14, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 24 PCS अधिकारियों के तबादले, देहरादून में तीन नए SDM तैनात

    November 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, November 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • International
    • National
    • Uttarakhand
      • Almora
      • Bageshwar
      • Chamoli
      • Champawat
      • Dehradun
      • Haridwar
      • Nainital
      • Rudraprayag
      • Pauri
      • Pithoragarh
      • Tehri
      • Udham Singh Nagar
      • Uttarkashi
    • Sports
    • Other News
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uttarakhand»उत्तराखंड: अब भारत भी चीन सीमा पर बसाएगा गाँव… हर हरकत की मिलेगी जानकारी
    Uttarakhand

    उत्तराखंड: अब भारत भी चीन सीमा पर बसाएगा गाँव… हर हरकत की मिलेगी जानकारी

    adminBy adminAugust 6, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: अब भारत भी चीन सीमा पर बसाएगा गाँव… हर हरकत की मिलेगी जानकारी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    अरुणाचल प्रदेश सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास चीन द्वारा बनाया गया गांव, जिसका उल्लेख हाल ही में पेंटागन की एक रिपोर्ट में किया गया है, उस इलाके में है जिस पर चीन का नियंत्रण है। यह बात यहां सुरक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों ने मंगलवार को कही। सैन्य और सुरक्षा घटनाक्रम पर अमेरिकी विभाग की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश सेक्टर में एक विवादित क्षेत्र में एक बड़ा गांव बनाया है। एक सूत्र ने कहा कि ऊपरी सुबनसिरी जिले में विवादित सीमा के साथ लगता गांव चीन के नियंत्रण वाले क्षेत्र में है। उसने सालों से उस क्षेत्र में सेना की एक चौकी बनाई हुई है और चीनियों द्वारा किए गए विभिन्न तरह के निर्माण कार्य थोड़े समय में नहीं हुए हैं।

    अब इसी कड़ी में भारत ने भी बॉर्डर पर अपनी तैयारी मजबूत करने का फैंसला किया है। LAC के नज़दीक सैकड़ो की संख्या में गांव हैं जहां कोई नहीं रहता है। इन गांवों को जीवंत बनाने के लिए केंद्र सरकार ने एक मेगा प्लान तैयार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारत चीन सीमा के नज़दीक ऐसे 500 से 600 गांव हैं जहां कोई नही रहता है। इन गांवो में साल में सिर्फ एक बार अपने कुल देवता की पूजा करने के लिए यहाँ के ग्रामवासी जाते हैं। पर अब ये गांव जी उठेंगे। केंद्र सरकार इन गांवों को वाईब्रेंट विलेज बनाने के लिए कई राउंड की बैठक कर चुकी है। साथ ही इस साल के बजट में भी इन गांव को वाईब्रेंट विलेज बनाने के लिए भारी भरकम बजट की घोषणा भी की जा चुकी है। गांवों में सारी सुविधाएं जो शहर के घरों में रहती हैं। साथ ही यहां रहने वालों को यहीं आसपास नौकरियां दी जाएंगी, जिससे इनका पलायन न हो।

    जानकारी के मुताबिक चीन सीमा से लगने वाले करीब 100 गांवों को वाईब्रेंट विलेज बनाने का मेगा प्लान है। यही नही उत्तराखंड के बॉर्डर के नज़दीक 115 से ज्यादा विलेज को आधुनिक गांव बनाना है। उत्तराखंड में तो कुछ जगहों पर जैसे, जाडुंग, नेलांग और मलारी में वाईब्रेंट विलेज़ के प्रोजेक्ट के तहत शुरुआती रिपोर्ट भी तैयार कर ली गई है। सरकार के सूत्रों ने बताया है कि भारत चीन सीमा के नज़दीक हिमाचल  के करीब 80 गांवो को वाईब्रेंट विलेज़ के तहत डेवेलप करना है। इसके साथ ही सिक्किम बॉर्डर के 50 तो अरुणाचल बॉर्डर से नज़दीक 80 से 120 गांव जो घोस्ट विलेज बन चुके थे उनको विकसित किया जाएगा। घोस्ट विलेज अब बनेंगे वाईब्रेंट विलेजक्या है वाईब्रेंट विलेज का सरकारी प्लानसमय समय पर ऐसी खुफिया रिपोर्ट और सेटेलाइट इमेज आती रहती हैं कि चीन ने बॉर्डर एरिया पर अपने इलाके में नए नए गांव बसाए हैं। और चीन इन गांवो का इस्तेमाल बॉर्डर पर निगरानी करने और लोगो पर नज़र रखने के लिए कर सकता है। सूत्रों ने बताया है कि चीन के इस प्लान को जवाब देने के लिए हमारी सुरक्षा एजेंसियों ने भी मेगा प्लान तैयार किया है।

    china border devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार भारत भी चीन सीमा पर बसाएगा गाँव
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    माइक बंद होते ही भड़के विधायक हरीश धामी, मंच पर फेंका माइक और कुर्सी; CM धामी को दी चुनावी चुनौती

    November 15, 2026

    अंकिता भंडारी केस: गुजरात में होगा उर्मिला सनावर का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट, कोर्ट में लगाए कई गंभीर आरोप

    November 14, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 24 PCS अधिकारियों के तबादले, देहरादून में तीन नए SDM तैनात

    November 13, 2026

    योगी का अखिलेश यादव पर तीखा पलटवार, बोले- उत्तराखंड के बेटे न होते तो सैफई में भैंस चरा रहे होते

    November 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply




    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version