Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड मौसम: 9 जिलों में बहुत भारी वर्षा का रेड अलर्ट… 10 जिलों में स्कूल बंद
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड मौसम: 9 जिलों में बहुत भारी वर्षा का रेड अलर्ट… 10 जिलों में स्कूल बंद

    adminBy adminJuly 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड मौसम: 9 जिलों में बहुत भारी वर्षा का रेड अलर्ट… 10 जिलों में स्कूल बंद
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    आज बुधवार को देहरादून, नैनीताल समेत नौ जिलों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच देहरादून समेत 10 जिलों में आज स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। पहाड़ों में भूस्खलन और निचले क्षेत्रों में नदी-नालों के उफान पर आने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़, हरिद्वार समेत राज्य के नौ जिले में अगले 24 घंटे के भीतर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है।

    इन नौ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ-साथ कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उपरोक्त नौ जिलों में नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इन जिलों में आपदा प्रबंधन से जुड़े अफसरों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। शासन ने सभी जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन, राज्य आपदा मोचन बल, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग और पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अत्यंत भारी वर्षा होने की आशंका है। खासकर देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ और हरिद्वार में भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद पांच जिलों में पहली से बारहवीं तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग और सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड मौसम देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version