Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    कल महाशिवरात्रि पर केदारनाथ को मिलेगा 325वां रावल, शांतिलिंग होंगे उत्तराधिकारी

    February 14, 2026

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, February 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»कांवड़ यात्रा: कट्टरपंथियों के हमले का खतरा… गृह मंत्रालय का अलर्ट… हरिद्वार, ऋषिकेश में विशेष निगरानी
    उत्तराखंड

    कांवड़ यात्रा: कट्टरपंथियों के हमले का खतरा… गृह मंत्रालय का अलर्ट… हरिद्वार, ऋषिकेश में विशेष निगरानी

    adminBy adminJuly 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    कांवड़ यात्रा: कट्टरपंथियों के हमले का खतरा… गृह मंत्रालय का अलर्ट… हरिद्वार, ऋषिकेश में विशेष निगरानी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    कांवड़ यात्रा की शुरुआत 14 जुलाई से हो गई है। सावन की शुरुआत के साथ ही भोले के भक्त कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं। लेकिन कांवड़ यात्रा से पहले गृह मंत्रालय की ओर से राज्य सरकार को एडवायजरी जारी की गई है और कहा गया है कि कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को बढ़ा दिया जाए क्योंकि कांवड़ यात्रा पर कुछ कट्टरपंथियों हमला कर सकते हैं। खुफिया विभाग के इनपुट की रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय ने यह एडवायजरी कई राज्यों को जारी की है। यह एडवायजरी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश के लिए जारी की गई है और कहा गया है कि कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया जाए।

    सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही देश की पवित्र नदियों से शिव मंदिरों में जल अर्पित करने के लिए कांवड़ यात्रियों के जत्थे रवाना हो गए हैं। यूपी समेत देश के अनेक राज्यों में बड़े पैमाने पर ये यात्राएं निकाली जाती हैं।  केंद्रीय गृह मंत्रालय कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने को लेकर राज्यों को एडवाइजरी जारी की है। सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों से कहा है कि वे कांवड़ियों की सुरक्षा बढ़ाने के तत्काल इंतजाम करें। गुप्तचर ब्यूरो की रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों का अलर्ट किया है। इन राज्यों को कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने की सलाह दी है।

    कोरोना के चलते कांवड़ यात्रा दो साल तक नहीं हो सकी थी। दो साल के अंतराल के बाद कांवड़ यात्रा को एक बार फिर से शुरू किया जा रहा है। प्रशासन का अनुमान है कि तकरीबन चार करोड़ कांवड़िए हरिद्वार पहुंचेंगे। कई राज्यों उत्तर प्रदेश के कांवड़िए दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान से हरिद्वार और ऋषिकेश पहुंचते हैं, वो यहां गंगाजल इकट्ठा करते हैं और भगवान शिव को अपने इसे चढ़ाते हैं। हरिद्वार और ऋषिकेश को सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरों को लगाया गया है, ड्रोन तैनात किए गए हैं, सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। बॉम्ब डिस्पोजल टीम, एंटी टेररिस्ट स्क्वॉट को मेला क्षेत्र में तैनात किया गया है। हरिद्वार और आसपास के इळाकों को 12 सुपर जोन, 31 जोन, 133 सेक्टर में बांटा गया है और यहां 10 हजार जवानों को तैनात किया गया है।

    devbhumi news devbhumi samachar kanwar yatra pahad news pahad samachar uttarakhand kanwar yatra uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ कांवड़ यात्रा देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

    February 9, 2026

    विकासनगर में दर्दनाक हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

    February 3, 2026

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक लगी मुहर

    January 28, 2026

    उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version