Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    कल महाशिवरात्रि पर केदारनाथ को मिलेगा 325वां रावल, शांतिलिंग होंगे उत्तराधिकारी

    February 14, 2026

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, February 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग और चमोली में भारी वर्षा की चेतावनी… तीन नेशनल हाईवे समेत 200 सड़कें बंद
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग और चमोली में भारी वर्षा की चेतावनी… तीन नेशनल हाईवे समेत 200 सड़कें बंद

    adminBy adminJuly 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग और चमोली में भारी वर्षा की चेतावनी… तीन नेशनल हाईवे समेत 200 सड़कें बंद
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में भारी वर्षा का क्रम जारी है। बीते दिन बुधवार को भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज वर्षा के एक से दो दौर हुए। वर्षा के कारण भूस्खलन और भूकटाव होने से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी गुरुवार को रुद्रप्रयाग और चमोली समेत चार पर्वतीय जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। इस दौरान पहाड़ में भूस्खलन होने और चट्टानें खिसकने की आशंका भी है। वहीं, दून समेत आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार बने हुए हैं। विभाग ने मैदान में नदी-नालों में उफान आने की संभावना भी जताई है।

    रुद्रप्रयाग, चमोली,  बागेश्वर, पिथौरागढ़ में 24 घंटे में भारी बारिश के आसार है। भारी बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। बताया कि राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। वहीं, देहरादून में कुछ इलाकों में तेज गर्जना संग तेज बौछार पड़ने की संभावना है। उधर, बुधवार को दून के करनपुर क्षेत्र में जहां 57.5 मिमी बारिश हुई, वहीं, पौड़ी जिले के नीलकंठ महादेव इलाके 62 मिमी, नरेंद्रनगर में 60.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।

    बीते दिनों देर रात हुई बारिश के बाद मलबा आने से तीन राष्ट्रीय राजमार्गों सहित दो सौ सड़कें बंद हो गई। बदरीनाथ नेशनल हाईवे नंदप्रयाग- मैठाणा के बीच पुरसाड़ी पुलिया के पास करीब 30 मीटर हिस्सा ढह गया। इससे मार्ग में फंसे कई यात्रियों को सड़क पर रात गुजारनी पड़ी। चमोली जिले में ज्यादा नुकसान की खबरें हैं। लोनिवि की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में कुल 200 सड़कें बंद हैं। इनमें तीन नेशनल हाईवे, 14 स्टेट हाईवे, तीन मुख्य जिला मार्ग, 11 अन्य जिला मार्ग, 61 ग्रामीण सड़कें और 108 पीएमजीएसवाई की सड़कें शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को 42 सड़कों को खोलकर यातायात सुचारू करा दिया गया था।

     

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar uttarakhand weather उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

    February 9, 2026

    विकासनगर में दर्दनाक हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

    February 3, 2026

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक लगी मुहर

    January 28, 2026

    उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version